लाडनूं में पट्टा वितरण समारोह में 751 शहरवासियों को विधायक बांटेंगे पट्टे,  आगामी बोर्ड बैठक को ध्यान में रख कर निपटाए जा रहे हैं काम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में पट्टा वितरण समारोह में 751 शहरवासियों को विधायक बांटेंगे पट्टे, 

आगामी बोर्ड बैठक को ध्यान में रख कर निपटाए जा रहे हैं काम

लाडनूं। नगर पालिका के तत्वावधान में प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आगामी 22 दिसम्बर को प्रातःकाल 11 बजे यहां हाईवे के पास स्थित दशहरा मेला मैदान परिसर में शिविर का आयोजन किया जाकर शहर के कुल 751 लोगों को उनकी भूमियों के लिए नगर पालिका द्वारा जारी किए गए पट्टे वितरित किए जाएंगे। अधिशाषी अधिकारी सुरेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि इस पट्टा वितरण कार्यक्रम में विधायक मुकेश भाकर अपने हाथों से नगर पालिका की ओर से अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ लोगों को पट्टे सौंपेंगे। इतनी बड़ी तादाद में पट्टों के वितरण कार्य को देखते हुए नगर पालिका में लम्बित पट्टा-पत्रावलियों का निस्तारण करने के कार्य में ईओ सुरेन्द्र सिंह को सायं 7 से 8 बजे तक कार्यालय में बैठक कर जांच व हस्ताक्षर करने का कार्य करना पड़ रहा है। इसी तरह से आगामी 28 दिसम्बर को नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक को देखते हुए पट्टों का वितरण करने के अलावा जिन ठेकेदारों ने अपना काम पूरा नहीं किया अथवउ कार्य शुरू हीनहंी किया गया, ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ भ कड़ा रवैया अपनाया गया है। नगरपालिका के पूर्व ईओ मघराज डूडी द्वारा विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों के कार्यदेश जारी किए जाने के बावजूद संवेदकों (ठेकेदारों) द्वारा कार्य शुरू नही करने की स्थिति पाई गई, जिन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मौजूदा ईओ सुरेंद्र कुमार मीणा ने ऐसे कुल 26 संवेदको को नोटिस जारी किए हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now