बीकानेर-जयपुर रेलमार्ग को लाडनूं-सालासर होते हुए निकाला जाने की मांग उपराष्ट्रपति से मिले पूर्व विधायक, सौंपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बीकानेर-जयपुर रेलमार्ग को लाडनूं-सालासर होते हुए निकाला जाने की मांग

उपराष्ट्रपति से मिले पूर्व विधायक, सौंपा ज्ञापन

लाडनूं। पूर्व विधायक मनोहरसिंह ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ से उप राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में मुलाकात की साथ ही नागौर जिले व आमजन जिनसे गरीब किसान आदि वर्ग प्रतिदिन प्रभावित होता है ऐसी समस्याओं उनके सन्मुख रखी। इनमें बीकानेर से जयपुर रेलमार्ग, जो अभी नोखा नागौर मेड़ता मकराना कुचामन होते हुए जयपुर पहुंचता है, उसे नोखा मुकाम लाडनूं सालासर से जीणमाता, खाटू श्यामजी, सीकर होते हुए जयपुर तक जोड़ना ताकि तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए वह लाभदायक सिद्ध हो सके। इसके अलावा नागौर जिले में सैनिकों और सेना अभ्यर्थियों की प्रचुरता को देखते हुए जिले में एक सैनिक विद्यालय खुलवाने की परियोजना के लिए लाडनूं को उपयुक्त स्थान माना जाए। लाडनूं भौगोलिक रूप से शेखावटी क्षेत्र से भी जुड़ा हुआ है।.नागौर जिले में भूजल स्तर बहुत नीचे चला गया है, अतः जिले में सिंचाई हेतु में पानी का प्रबंध करवाना अति आवश्यक है। इनके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के अभ्यर्थियों के लिए प्रतिवर्ष प्रमाणपत्र बनवाने और नवीनीकरण की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए एवं उनके स्वयं के शपथपत्र को मान्य किया जाए, यह बेरोजगार युवाओं के लिए हितकारी रहेगा। इस अवसर पर उनके साथ एडवोकेट गोविन्द सिंह कसूम्बी एवं रूपसिंह छपारा भी मौजूद रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now