सांगलिया धूणी पर तीन संतों की बरसी व समाधि पूजन कार्यक्रम 4 व 5 फरवरी को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सांगलिया धूणी पर तीन संतों की बरसी व समाधि पूजन कार्यक्रम 4 व 5 फरवरी को
लाडनूं। अखिल भारतीय सांगलिया धूणी पर आगामी 4 व 5 फरवरी को बरसी व समाधि पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भक्त कालूराम गैनाणा ने बताया कि भक्त लादू दास महाराज की 58वीं बरसी, संत भगतदास महाराज की 19वीं बरसी एवं संत बंशीदास महाराज की 6ठी बरसी के अवसर पर यह सत्संग, समाधि पूजन व प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संत खींवादास सांगलपीठ शिक्षण व अनुसंधान संस्थान, बाबा खींवादास पीजी काॅलेत संागलिया एवं बाबा खींवादास डिफेंस एवं स्पोर्टस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में एवं अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर संत ओमदास महाराज के सान्निध्य में होने वाले इस कार्यक्रम में 4 फरवरी शनिवार को सम्पूर्ण रात्रि चलने वाला सत्संग समारोह आयोजित किया जाएगा। अगले दिवस रविवार 5 फरवरी को माघ पूर्णिमा पर समाधि पूजन व प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है। गैनाणा ने बताया कि इस अवसर पर लाडनूं क्षेत्र से बड़ी संख्या में भक्तजन संागलिया पहुंचेंगे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

शहर चुनें

Follow Us Now