श्री मांगीनाथजी महाराज की स्मृति में वाल्मीकि बस्ती में रक्तदान शिविर का आयोजन 6 सितम्बर को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्री मांगीनाथजी महाराज की स्मृति में वाल्मीकि बस्ती में रक्तदान शिविर का आयोजन 6 सितम्बर को

लाडनूं (kalamkala.in)। श्री मांगीनाथजी महाराज के श्राद्ध दिवस के अवसर पर 6 सितम्बर को प्रातः 8 से सायं 6 बजे तक वाल्मीकि बस्ती में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मानव सेवा एवं समाज कल्याण की भावना से प्रेरित होकर आयोज्य इस शिविर के संयोजक विशाल बारोसा ने बताया कि रक्तदान शिविर के लिए समस्त तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनजीत सांगेला ने बताया कि श्री मांगीनाथजी महाराज की पुण्यस्मृति में हम सब स्वेच्छा से रक्तदान कर हम उनकी शिक्षाओं व आदर्शों को जीवित रख सकते हैं। रोहित परिहार ने समस्त युवा वर्ग, महिलाओं एवं सेवाभावी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में आकर रक्तदान करके इस महादान में सहभागी बनने की अपील की है। सन्नी परिहार व पंकज चांवरिया ने बताया कि शिविर में विशेष चिकित्सकों की निगरानी में दक्ष टीम द्वारा रक्तसंग्रहण किया जाएगा। इस दौरान सभी रक्तदाताओं की पहले स्वास्थ्य जांच की जाएगी एवं बाद में उन्हें उन्हें प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now