आरएएस में चयनित सुजलांचल की एक दर्जन प्रतिभाओं का किया गया सम्मान, पोकरराम बैंदा स्मृति किसान छात्रावास में हुआ सम्मान समारोह आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आरएएस में चयनित सुजलांचल की एक दर्जन प्रतिभाओं का किया गया सम्मान,

पोकरराम बैंदा स्मृति किसान छात्रावास में हुआ सम्मान समारोह आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। जसवंतगढ़ के निकटवर्ती सुजला कालेज स्थित पोकरराम बैंधा स्मृति किसान छात्रावास में जिला जाट महासभा द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के चयनित सर्व समाज के युवाओं का माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत-सम्मान किया गया। जाट महासभा के जिलाध्यक्ष गोपी राम बिजारणियां की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में सर्वसमाज की एक दर्जन प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह पूर्व मंत्री खेमा राम मेघवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग भरतपुर के उप निदेशक सिकरामाराम चोयल तथा विधायक प्रतिनिधि सूरजाराम भाकर के आतिथ्य में आयोजित किया गया। समारोह में मेघवाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष बीएल भाटी ने सम्बोधित करते हुए युवाओं की हौसला अफजाई की।

इन सबका किया गया सम्मान

पीथारम ने बताया कि समारोह में अवंतिका मेघवाल बरबड़ (कसूम्बी-निम्बी), भावना राठौड़ (कसूम्बी), नवरत्न रामावत (सिलनवाद), संजय डूकिया (ओड़ींट), अशोक खीचड़ (निम्बी जोधां), मोनू कंवर (डाबड़ी-लाडनूं), निकिता खिलेरी (मलसीसर), प्रकाश बीरड़ा (चाड़वास), सुरभि ढिढारिया (कोलासर), अभिनव सैनी (सुजानगढ़), हिम्मता राम बावरी (धोलिया-लाडनूं) तथा इनके साथ ही सेवानिवृत्त एसडीएम जुगल किशोर टाक का सम्मान किया गया। सम्मान करने वालों में रामलाल, गणेश चबराल, भंवर लाल भाटी, मदन लाल, गुलाब सिंह शेखावत, रालोद नेता इलियास खां, हरिसिंह जोधा, गोपीदास स्वामी, चैनाराम मुंडेल, नाथूराम तथा कंवरी लाल ढाका शामिल थे।समारोह में सुजानगढ़ व लाडनूं तहसील के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन गोपी राम बिजारणियां ने किया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश प्रसाद घिंटाला ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now