शेरानी आबाद के तीन युवकों से एक करोड़ का अवैध सोना बरामद, तीनों गिरफ्तार व तस्करी के लिए प्रयुक्त स्कोर्पियो गाड़ी भी जब्त, नागौर पुलिस ने नाकाबंदी कर जोधपुर रोड से पकड़ा यह अलग-अलग पैकेटों में तस्करी का 873.76 ग्राम सोना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शेरानी आबाद के तीन युवकों से एक करोड़ का अवैध सोना बरामद, तीनों गिरफ्तार व तस्करी के लिए प्रयुक्त स्कोर्पियो गाड़ी भी जब्त,

नागौर पुलिस ने नाकाबंदी कर जोधपुर रोड से पकड़ा यह अलग-अलग पैकेटों में तस्करी का 873.76 ग्राम सोना

नागौर (kalamkala.in)। अर्न्तराष्ट्रीय सोना तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए नागौर पुलिस ने लगभग एक करोड़ रूपये की कीमत का कुल 873.76 ग्राम सोना बरामद किया है और डीडवाना के पास खुनखुना पुलिस थानान्तर्गत शेरानी आबाद के सूफिया मौहल्ला निवासी तीन आरोपियों अरशद अयूब (34) पुत्र निजामुदीन पठान, अब्दुल मजीद (32) पुत्र गुलाम मुर्तजा पठान मुसलमान और मौहम्मद युनूस (30) पुत्र मौहम्मद अली पठान को गिरफ्तार किया है। इनसे तस्करी के सोने के परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। इनके बारे में जीएसटी, कस्टम और इनकम टेक्स विभागों को सूचना दी गई है। यह कार्रवाई नागौर सदर थाना पुलिस के थानाधिकारी सुरेश कस्वां के नेतृत्व में 21 अक्टूबर को जोधपुर रोड पर रिंग रोड तिराहा पर जे.एस. के. होटल के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। पकड़े गए एक करोड़ रूपये के सोने को धारा 106 बी.एन.एस.एस. में जब्त किया गया।

स्कोर्पियो की तलाशी में अलग-अलग पैकेटों में मिला एक करोड़ का तस्करी का सोना

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जे.एस.के. होटल, रिंगरोड तिराया जोधपुर रोड पर एक स्कॉर्पियो गाडी नं. आरजे 21 यूबी 8328 को रूकवाकर तलाशी ली, तो इस स्कोर्पियो गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से अलग-अलग पैकेटों में कुल 873.76 ग्राम सोना मिला। सोने की खरीद व बेचान आदि का कोई वैध बिल नही पाये जाने पर मौके पर इन तीनों आरोपियों अरशद अयूब, अब्दुल मजीद और मोहम्मद युनस सभी निवासी सूफिया मौहल्ला शेरानी आबाद पुलिस थाना खुनखुना को गिरफतार कर सोने को धारा 106 बी.एन.एस.एस. में जप्त किया गया व वाहन स्कोर्पियो नं. आर.जें. 21 यु.बी.8328 को धारा 207 एमवी एक्ट में जप्त किया गया। गिरफ्तारसुदा आरोपियों से अनुसंधान जारी है। यह कार्रवाई करने वाली टीम में सदर पुलिस थाना नागौर के थानाधिकारी सुरेश कस्वां, उप निरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल राजुराम, हरीराम व सुरेश शामिल थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now