लाडनूं की रविदास कॉलोनी में गरबा महोत्सव प्रतियोगिता में आरती तुनगरिया रही प्रथम विजेता, सभी विजेताओं को किया पुरस्कृत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं की रविदास कॉलोनी में गरबा महोत्सव प्रतियोगिता में आरती तुनगरिया रही प्रथम विजेता, सभी विजेताओं को किया पुरस्कृत

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां डाबड़ी रोड स्थित रविदास कॉलोनी में स्थानीय रैगर समाज की ओर से शारदीय नवरात्रा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इसमें पं. परमेश्वरलाल पारीक द्वारा विधिविधान पूर्वक दुर्गामाता की पूजा-अर्चना करवाई जा रही है। मंगलवार को दुर्गाष्टमी के अवसर पर गरबा महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। यह गरबा महोत्सव पन्नालाल, भंवरी देवी, रूपाराम, किस्तूरी देवी व पूनमचन्द बालोटिया की पुण्य स्मृति में समस्त बालोटिया परिवार लाडनूं के आर्थिक सौजन्य से आयोजित किया गया। गरबा महोत्सव में समाज की कन्याओं व महिलाओं ने शानदार गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। गरबा प्रतियोगिता के संयोजक रामसिंह रेगर ने बताया प्रतियोगिता के निर्णायक सेवानिवृति अध्यापक बाबूलाल मौर्य, कालूराम फुलवारिया, अमराराम जूनवाल, पन्नालाल मारोठिया, गंगाराम तुनगरिया, घनश्याम मुसलपुरिया व गौतम नगलिया थे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरती तुनगरिया रही। द्वितीय स्थान पर भावना फुलवारिया और तृतीय स्थान पर चंचल मुसलपुरिया रही। इन तीनों विजेताओं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान की गई। चतुर्थ स्थान पर भावना बालोटिया, पंचम स्थान पर नीतू जूनवाल को और विशेष पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को मोमेंटो व सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर नवरात्रा महोत्सव में विशेष योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं तोलाराम तुनगरिया, जिनेश फुलवारिया, रितेश मुसलपुरिया, पांचीराम तुनगरिया, चांदमल तुनगरिया को विशेष उल्लेखनीय सेवाओं के लिए गोल्ड मैडल प्रदान करके सम्मानित किया गत। इस मौके पर भंवराराम मोरिया, लालचंद तुनगरिया, गोपाल तुनगरिया, खींवराज धौलपुरिया, सुरजाराम, ताराचन्द, राकेश, गोविन्द, कन्हैयालाल, राजेन्द्र तुनगरिया, कमल किशोर फुलवारिया, बजरंगलाल, व समाज के मौजीज लोग मौजूद थे। पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का मंच संचालन रामसिंह रैगर ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now