वृद्धजन दिवस पर निर्वाचन विभाग ने किया सर्वाधिक वयोवृद्ध शतायु मतदाता का सम्मान, मीठड़ी में 107 वर्षीय मतदाता रूपाराम प्रजापत को किया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वृद्धजन दिवस पर निर्वाचन विभाग ने किया सर्वाधिक वयोवृद्ध शतायु मतदाता का सम्मान,

मीठड़ी में 107 वर्षीय मतदाता रूपाराम प्रजापत को किया सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। निर्वाचन आयोग की ओर से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुधवार को मीठड़ी ग्राम पंचायत निवासी सर्वाधिक वयोवृद्ध शतायु मतदाता 107 वर्षीय रूपाराम प्रजापत का सम्मान किया गया। मीठड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश नारवाल, सुपरवाइजर विजय सैनी व चन्द्राराम मेहरा एवं बीएलओ रणजीत सिंह द्वारा रूपाराम प्रजापत को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी प्रशंसा पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर पर मतदाता के पारिवारिक सदस्य भी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। विद्यालय में रामनिवास चौधरी, राजूलाल स्वामी व मोहन जाखड़ द्वारा विद्यालय परिवार की ओर से उन सभी परिजनों का स्वागत भी किया गया। इस सम्मान समारोह में लक्ष्मीनारायण, गंगाधर, संजय, महावीर, बालचंद, अंकित, आशीष, नवीन आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now