ACB की कार्रवाई : लाडनूं के अधिशाषी अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार ईओ के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ACB की कार्रवाई : लाडनूं के अधिशाषी अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ईओ के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

लाडनूं। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट अजमेर इकाई द्वारा लाडनूं में कार्यवाही करते हुये नगर पालिका लाडनूं के अधिशाषी अधिकारी मघराज डूडी को परिवादी से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी. बी. की स्पेशल यूनिट अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी की माताजी के नाम से भूखण्ड का पट्टा जारी करने की एवज में मघराज डूडी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका लाडनूं, जिला नागौर द्वारा 20 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसीबी, अजमेर के उपमहानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के सुपरवीजन में एसीबी स्पेशल यूनिट, अजमेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर उप अधीक्षक पुलिस राकेश वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा लाडनूं नागौर में ट्रेप कार्यवाही करते हुए मघराज डूडी पुत्र नारायण राम निवासी ग्राम सीतसर, तहसील रतनगढ़, जिला चूरू हाल अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका लाडनूं जिला नागौर को परिवादी से 20 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के उपमहानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के निर्देशन में आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।[the_ad id=”1853″][the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now