शिक्षक समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी- एसीबीईओ कल्याण सिंह, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के कार्यकर्ताओं ने किया नव-पदस्थापित एसीबीईओ का स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षक समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी- एसीबीईओ कल्याण सिंह,

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के कार्यकर्ताओं ने किया नव-पदस्थापित एसीबीईओ का स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा के नेतृत्व में नव-पदस्थापित अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कल्याण सिंह का लाडनूं में प्रतिस्थापन होने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के मंत्री प्रवीण शर्मा ने कहा कि स्थानीय अधिकारी का यहां पदस्थापन होने से शिक्षकों में प्रसन्नता और उत्साह की लहर है। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद नराणिया ने कहा कि एसीबीईओ प्रथम का प्रतिस्थापन होने से उनके कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। नव-पदस्थापित एसीबीईओ कल्याण सिंह ने कहा कि शिक्षक समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संभाग महिला मंत्री मंजू चौहान, सभा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक महिला मंत्री पूनम वर्मा, ब्लॉक महिला उपाध्यक्ष मुकेश कंवर, भूतोड़िया स्कूल प्रधानाचार्य जयनारायण रेगर, पीएम श्री केसर देवी प्रधानाचार्य विजय सिंह चौहान, शंकर सिंह राठौड़, नारायण सिंह राठौड़, रविंद्र सिंह राठौड़, विकास शर्मा, रघुवीर शर्मा, वीरेंद्र जांगिड़, कमल किशोर जांगिड़, मन्नालाल टाक, रामसिंह भाटी, राम सिंह रेगर, तुलसीराम रेगर, बीरबल रेगर, योगेंद्र भारद्वाज, निलेश पारीक, भैरो सिंह, तारेश शर्मा, प्रवीण गोठवाल, विजय राज वर्मा, भंवर दास स्वामी, श्रीभगवान शर्मा, अनिल गुर्जर, नंदकिशोर शर्मा, जयपाल शर्मा, रामस्वरूप सहित बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद नराणीया, प्रशासनिक अधिकारी घनश्याम स्वामी, अकाउंट ऑफिसर सूर्य प्रकाश आदि की उपस्थिति भी रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now