बचपन स्कूल लाडनूं की छात्राओं की नई पहल- थानाधिकारी, पुलिसकर्मियों व तहसीलदार को बाँधी राखियां और उनसे लिया आशीर्वाद व रक्षा का वचन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बचपन स्कूल लाडनूं की छात्राओं की नई पहल-

थानाधिकारी, पुलिसकर्मियों व तहसीलदार को बाँधी राखियां और उनसे लिया आशीर्वाद व रक्षा का वचन

लाडनूं (kalamkala.in)। रक्षाबंधन के अवसर पर स्थानीय बचपन स्कूल की कक्षा प्रथम की छात्राओं ने एक सराहनीय पहल करते हुए लाडनूं के पुलिस थाने और तहसील पहुंच कर वहां राखियां बांध कर उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त की। छात्राओं ने सबसे पहले यहां पुलिस थाना पहुंचकर थानाधिकारी महिराम बिश्नोई सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा व सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाई और रक्षा का वचन लिया।पुलिसकर्मियों ने भी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इसके पश्चात छात्राएं लाड़नूं तहसील कार्यालय पहुँचीं, जहां उन्होंने तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय को भी राखी बाँधी। तहसीलदार पांंडेय ने बच्चों के स्नेह से अभिभूत होकर उन्हें प्रेरणादायक बातें बताई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रिंसिपल हर्षिता जैन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में देशसेवा, भाईचारे व संवेदनशीलता जैसे मानवीय मूल्यों को जागृत करना है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now