छानबीन किए बिना पैसे लौटाने के चलते लोग हो जाते हैं ठगी का शिकार- पुलिस उप अधीक्षक उम्मेद सिंह, जिला स्तरीय दो दिवसीय शारीरिक शिक्षा शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छानबीन किए बिना पैसे लौटाने के चलते लोग हो जाते हैं ठगी का शिकार- पुलिस उप अधीक्षक उम्मेद सिंह,

जिला स्तरीय दो दिवसीय शारीरिक शिक्षा शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन

महबूब खोखर, रिपोर्टर। कुचेरा (kalamkala.in)। जिला स्तरीय दो दिवसीय शारीरिक शिक्षा शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ कुचेरा में किया गया। नागौर जिला के पुलिस उप अधीक्षक उमेद सिंह ने इस अवसर पर साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए बताया कि साइबर फ्रॉड आजकल बहुत आम हो गया है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां लोगों के साथ ऑनलाइन स्कैम हुआ। स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से लोगों के साथ फ्रॉड करने की कोशिश करते हैं। ऑनलाइन लेनदेन बढ़ने के साथ ही साइबर अपराधी भी नए-नए तरीके अपना रहे हैं।लेकिन, घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ सावधानियों से आप खुद को साइबर फ्रॉड से बचा सकते हैं। यदि आपके साथ फ्रोड होता है तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज़ करा सकते हैं। साइबर फ्रॉड को पहचान सकने के बारे में उन्होंने बताया कि स्कैमर पुलिस या कस्टम अधिकारी बनकर फोन करते हैं। वे लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग या ड्रग्स कंसाइनमेंट जैसे आरोप में शामिल होने का दावा करते हैं। जिसके बाद लोग डरकर स्कैमर को पैसे भेज देते हैं। गलती से पैसे भेजने का स्कैम के मामले में साइबर ठग लोगों के पास रुपये क्रेडिट होने का फर्जी मैसेज भेजते हैं। फिर ठग गलती से पैसे आपके पास ट्रांसफर हो गए हैं, इमरजेंसी है, ऐसा कर पैसे लौटाने को कहते हैं। छानबीन किए बिना पैसे लौटाने के चलते लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए, सावधानी बरतें। जल्दबाजी ना करें। किसी प्रकार का फ्रॉड का हादसा होने पर नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। कार्यक्रम में संगोष्ठी के आयोजनकर्ता शारीरिक शिक्षक संघ ब्लॉक मूण्डवा के बस्तीराम बिडियासर, हरलाल डुकिया, जगदीश ईनाणियां, सहदेव, सीताराम, सहीराम जाखड़, कैदार फिड़ौदा, ओमाराम लालरिया, रविन्द्र सहित सैकड़ों की तादाद में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में समरसता संकल्प अभियान के तहत पवित्र रज कलश वंदन यात्रा एवं देव-दर्शन यात्रा का आयोजन रविवार को, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी लाडनूं पहुंची, देव दर्शन यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति का गठन, जन अभाव अभियोग निराकरण विभाग ने जारी किए आदेश, सुमित्रा आर्य, गौतमदत्त शास्त्री, जगदीश पारीक, लूणकरण शर्मा, आनंद बागड़ा व शम्भु सिंह तौलियासर बने सदस्य

लाडनूं में रूडीप के प्रस्तावित 26.81 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर हुई ‘रूडीप संवाद’ कार्यक्रम में गहन चर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से लिए सुझाव, सीवरेज, ड्रेनेज एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन पर हुआ मंथन, जन प्रतिनिधि और नागरिक सिवरेज ठेकेदार फर्म पर उबले, समस्याएं सुनाईं 

नगर पालिका और पंचायत राज चुनावों को लेकर लाडनूं में ‘देव दर्शन जन आशीर्वाद यात्रा’ का आयोजन 9 अगस्त से, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का विशाल काफिला करेगा पूरे क्षेत्र के 15 विभिन्न मंदिरों की यात्रा

ठा. मनोहर सिंह व हरजीराम बुरड़क की विरासत को सहेजें और भ्रष्टाचार मुक्त पंचायत समिति बनाएं- एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़, लाडनूं के कोयल में हुई पंचायत चुनाव को लेकर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, इस बार नेता नहीं कार्यकर्ता करेंगे टिकट का निर्धारण

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now