अम्बानी के जिओ के बाद अब टेलीकॉम मार्केट में अडानी भी। जल्द लॉन्च करेगा 5g Adani Data Networks को मिला UL (AS) लाइसेंस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बानी के जिओ के बाद अब टेलीकॉम मार्केट में अडानी भी।

जल्द लॉन्च करेगा 5g

Adani Data Networks को मिला UL (AS) लाइसेंस

मुम्बई । इंडियन टेलीकॉम मार्केट में Jio, Airtel और Vodafone idea (Vi) तीन ही प्राइवेट कंपनियां सक्रिय है। सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर बेस के साथ रिलायंस जिओ नंबर वन पर बैठी है जिसके बाद एयरटेल और वीआई का नाम आता है। 5G Services इंडिया में शुरू होने के बाद इस वक्त जियो और एयरटेल में आगे निकलने की होड़ मची है। लेकिन अब लगता है कि भारतीय टेलीकॉम बाजार बेहद जल्द बदलने वाला है। इन तीन कंपनियों के साथ ही एक और नया नाम अडानी डाटा नेटवर्क भी जल्द ही जुड़ सकता है। Adani Data Networks को UL (AS) लाइसेंस मिला है तथा देश में टेलीकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों अंबानी के बाद अब अडानी भी नज़र आ सकते हैं।

Adani Data Networks को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि गौतम अडानी की इस कंपनी को भारत सरकार की ओर से पूरे देश में टेलीकॉम सर्विसेज देने का लाइसेंस प्राप्त हो गया है। अडानी डाटा नेटवर्क्स को यूनिफाइड लाइसेंस दिया गया है और अब यह कंपनी भी Jio व Airtel की ही तरह इंडिया में अपनी टेलीकॉम सेवाएं दे सकेगी। Adani के टेलीकॉम मार्केट में कदम रखने का असर पूरे बाजार पर पड़ेगा और इसका नुकसान Mukesh Ambani की जियो तथा Sunil Bharti Mittal की एयरटेल को भी पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।
Adani Data Networks को मिला UL (AS) लाइसेंस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अडानी डाटा नेटवर्क को यूनिफाइड लाइसेंस मिला है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है लेकिन प्राप्त जानकारी अनुसार भारत सरकार की ओर से अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Ltd) की ही यूनिट Adani Data Networks Ltd (ADNL) पूरे देश में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने का अधिकार मिल गया है। अगर यह खबर सच निकलती है तो आने वाले कुछ ही महीनों में Jio, Airtel और Vi के साथ ही Adani Sim भी मार्केट में आ जाएगी।

कुछ महीने फ्री मिलेगी 5जी सर्विस

सबसे पहले तो आपको याद दिला दें कि जब मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो को भारतीय बाजार में उतारा था, तब Jio 4G service कई महीनों तक मुफ्त दी गई थी। फ्री 4जी सिम और मुफ्त 4जी डाटा के चलते लोगों ने जियो सिम को हाथोंहाथ खरीदा था तथा जियो स्टोर्स पर लंबी लंबी लाईनें लगी थी। ऐसी ही स्थिति अब अडानी नेटवर्क सर्विसेज को लेकर भी देखने को मिल सकती है। बाजार में चर्चाऐं उठ रही है कि जियो की ही तरह Adani 5G service भी कुछ महीनों तक फ्री दी जा सकती है।

जिओ के बाद पहली मोबाइल कंपनी होगी अडानी
सरकारी BSNL के साथ ही इस वक्त सिर्फ तीन प्राइवेट कंपनियां Jio, Airtel और Vi ही भारतीय बाजार में सक्रिय हैं। वोडाफोन और आइडिया को मिलाकर जहां वीआई एक हो गई है वहीं इनमें सबसे नया नाम रिलायंस जिओ का ही है। वर्ष 2016 में आई जियो को आज 6 साल पूरे हो चुके हैं और इन छह वर्षों में कोई भी नई टेलीकॉम भारतीय बाजार में नहीं आ पाई है। लोगों के पास कोई नया ऑप्शन न होने के चलते सभी ऑपरेटर्स के टैरिफ प्लान्स भी लगभग समान हो चुके हैं। ऐसे में Adani के रूप में नई टेलीकॉम कंपनी का मार्केट में आना आम जनता तथा मोबाइल यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा। अडानी टेलीकॉम सर्विसेज शुरू होने से एक बार फिर मोबाइल रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now