पढ़ते-पढ़ते ही रोजगार-  जैविभा विश्वविद्यालय में रोजगार प्लेसमेंट का आयोजन कर साक्षात्कार लेकर किया 5 विद्यार्थियों का चयन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पढ़ते-पढ़ते ही रोजगार- 

जैविभा विश्वविद्यालय में रोजगार प्लेसमेंट का आयोजन कर साक्षात्कार लेकर किया 5 विद्यार्थियों का चयन

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान की प्लेसमेंट एवं कॅरियर काउंसलिंग सेल द्वारा रोजगार प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें श्री बालाजी इंडस्ट्री लाडनूं के उप निदेशक सुनील स्वामी तथा प्रबंधक हरेंद्र स्वामी की टीम ने विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर 18 विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया, जिसमें से 5 विद्यार्थियों का अंनतिम रूप से (प्रोविजनल) चयन किया। डॉ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत ने बताया कि संस्थान में अंतिम वर्ष में अध्यनरत विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए श्री बालाजी इंडस्ट्री लाडनूं तथा संस्थान की प्लेसमेंट एवं करियर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 18 विद्यार्थियों ने रोजगार करने के प्रति अपनी रुचि दिखाते हुए साक्षात्कार दिया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक योग्यता तथा साक्षात्कार के आधार पर टेलीकॉलर कंप्यूटर ऑपरेटर तथा अन्य पदों के लिए माया कंवर, करीना चिंडालिया, ममता चंडालिया, पूजा शर्मा तथा आकांक्षा लोहिया अनंतिम रुप से (प्रोविजनल) चयन किया गया। इस गतिविधि की संपूर्ण प्रक्रिया डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह राठौड़ तथा डॉ. लिपि जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now