बंगाल में हिंदुओं की हिंसा-प्रताड़ना के विरोध में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, लाडनूं में दिया गया एसडीएम के मार्फत ज्ञापन, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बंगाल में हिंदुओं की हिंसा-प्रताड़ना के विरोध में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन,

लाडनूं में दिया गया एसडीएम के मार्फत ज्ञापन, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन 

लाडनूं (kalamkala.in)। वक्फ कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण बंगाल में की जा रही हिंसा व प्रताड़ित किए जा रहे हिंदू समाज की सुरक्षा की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद लाडनूं एवं संपूर्ण हिंदू समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम का एक ज्ञापन यहां उपखंड अधिकारी के मार्फत दिया गया। ज्ञापन देने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडे लेकर प्रदर्शन भी किया। दिए गए ज्ञापन में पश्चिम बंगाल में अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाए जाने, बंगाल में हुई हिंसा की जांच सीबीआई से करवाई जाकर दोषियों को अविलंब दंडित किए जाने तथा बंगाल के कानून व्यवस्था का संचालन केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथ में दिए जाने की मांग रखी गई।

ये सब रहे उपस्थित

ज्ञापन देने वालों में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राय बहादुर इंदौरिया, उपाध्यक्ष मदनलाल डोबा, मंत्री प्रकाश सोनी, सह मंत्री मनमोहन व्यास, प्रांत सत्संग प्रमुख नरेन्द्र भोजक, जिला संरक्षक सोहनलाल परिहार, धर्मचार्य संपर्क प्रमुख सीताराम गौतम, जिला सत्संग प्रमुख दामोदर शर्मा, एडवोकेट मुरली मनोहर जांगिड़ सहित परिषद के कार्यकर्ता और हिंदू समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के बजरंग लाल यादव, नारायण प्रसाद शर्मा, नवीन नाहटा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, निर्मल दाधीच, देवाराम पटेल, नाथूराम कालेरा, लूणकरण शर्मा, नरपत सिंह गौड़, बजरंग जांगिड़, आसाराम रेगर, हनुमान मल रैगर, गौरीशंकर अटल, मनीष शर्मा, महेंद्र सेठी, श्यामसुंदर शर्मा, सूरज नारायण राठी, दिनेश पटेल, गणेश वर्मा, नारायण मौर्य, रामसिंह रैगर, नौरतन मल रैगर, सुरेश पारीक, तेजकरण भोजक, विकास चौहान, विमल शर्मा, मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now