अब आया लाडनूं की टूटी-फूटी सड़कों, नालियों, क्रोस की मरम्मत व निर्माण का समय, नगर पालिका बोर्ड की 28 अप्रेल की मीटिंग शहर के लिए सार्थक बनेगी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अब आया लाडनूं की टूटी-फूटी सड़कों, नालियों, क्रोस की मरम्मत व निर्माण का समय,

नगर पालिका बोर्ड की 28 अप्रेल की मीटिंग शहर के लिए सार्थक बनेगी

लाडनूं (kalamkala.in)। नगरपालिका मण्डल की बैठक लम्बे समय बाद अब 28 अप्रेल को सायं 4 बजे पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष रावत खां लाडवाण की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रही है। अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने इस सम्बन्ध में एजेंडा सूचना जारी कर सभी पार्षदों आदि को करीब 12 दिन पहले ही सूचित किया जा चुका।

ये सब रहेंगे विचारणीय विषय

बैठक सूचना में बताया गया है कि राजस्थान नगरपालिका (कार्य संचालन) नियम 2009 के प्रावधानों के अन्तर्गत निर्देशानुसार नगरपालिका मण्डल लाडनूं की साधारण सभा बैठक 28 अप्रेल सोमवार को सांय 4 बजे नगर पालिका मंडल के अध्यक्ष रावत खान की अध्यक्षता में पालिका सभा भवन में आयोजित की जानी निश्चित की गई है। इसके एजेण्डा (कार्य सूची) के विवरण के अनुसार आईओटी आधारित घर-घर कचरा संग्रहण कार्य करवाने की स्वीकृति एवं वित्तीय, प्रशासनिक स्वीकृति पर विचार विमर्श, कर्मचारियों की पदोन्नति एवं संविदा कर्मियों को स्थाईकरण करने पर विचार विमर्श तथा स्थानीय पालिका क्षेत्र के समस्त वार्डो में नाली/ क्रोस/ सी.सी./ ब्लॉक सड़क/ पैचवर्क आदि कार्य करवाये जाने की स्वीकृति पर विचार विमर्श किया जाने के अलावा शहरिया बास चौक में सौन्दर्यकरण एवं अन्य कार्य करवाये जाने पर विचार-विमर्श किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

अब किसी अड़चन की संभावना नहीं?

टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत, नालियों और क्रोस की मरम्मत, निर्माण आदि लम्बे समय से सारे शहर में अटके हुए थे। लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही थी। कभी नगर पालिका में बजट की कमी रही, कभी टेंडर विवादों में फंसे और अटक कर रह गए, कभी ईओ नहीं होने से सब काम लटके रहे, कभी जेईएन नहीं होने से काम नहीं करवाए जा सके। अब लगता है यह बैठक शहर के लिए सार्थक सिद्ध होगी। बैठक में कोई रुकावट नहीं, ईओ भी मौजूद हैं, बजट भी है, पार्षद भी जाते-करते कोई अड़खंजा नहीं डालेंगे, जनहित के लिए इन कामों को पारित करेंगे। रही जेईएन की, तो शायद डीएलबी से शीघ्र ही जेईएन की नियुक्ति होगी, या कलेक्टर किसी को अतिरिक्त चार्ज देंगे। नहीं तो फिर पहले के ठेकेदारों से पुरानी दरों पर ही काम करवाना होगा। जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए ये सारे काम होने जरूरी हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now