लाडनूं में भक्ति भाव से मनाया जा रहा है अष्टन्हिका पर्व, पांचवें दिन लोगों ने लिया उत्साह के साथ हिस्सा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में भक्ति भाव से मनाया जा रहा है अष्टन्हिका पर्व,

पांचवें दिन लोगों ने लिया उत्साह के साथ हिस्सा

शरद जैन ‘सुधांशु’। लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में अष्टानिका पर्व के पांचवें दिन जैन समाज के लोगों ने हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से भाग लिया। जैन समाज के मंत्री विकास पांड्या ने बताया कि इस पावन पर्व पर जैन समाज के लोगों द्वारा प्रातः श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा विधि-विधान पूर्वक किया जा रहा है। दोपहर में पंचमेरू, नंदीश्वर द्वीप विधान की पूजा उत्साह पूर्वक हो रही है। अनुष्ठान के पांचवें दिन समाज के लोगों ने उत्साह के साथ सम्मिलित होकर श्रीजी की आराधना कर पुण्यार्जन किया। समाज के उपमंत्री अंकुश सेठी ने बताया कि इस अनुष्ठान में नरेंद्र कासलीवाल, प्रकाश पांड्या, दीपक, अंकुर चूड़ीवाल, आकर्ष जैन, विजय जैन सागर, विशाल सेठी, अनुराग सेठी, रजनीश मच्छी, बाबूलाल सेठी एवं महिला वर्ग में सुशीला कासलीवाल, अंजना पांड्या, पुष्पा बागड़ा, सुमन कासलीवाल, चंदा कासलीवाल, पुष्पा सेठी, शारदा गंगवाल आदि प्रमुख लोग हिस्सा ले रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पतंगबाजी और चाईनीज मांझे से कटने-घायल होने के हादसे बढ़े, सुजानगढ़ में 16 और लाडनूं में 5 पहुंचे अस्पताल में, किसी का गला कटा, किसी का पैर और अंगुली कटी, किसी का हाथ टूटा, डॉक्टरों को लगाने पड़े टांके

शिक्षा जीवन की रेखा बदलने वाली और ग़रीबी को दूर करने का माध्यम है- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डीडवाना में राज्यपाल बागड़े और पूर्व मुख्यमंत्री ने किया नवनिर्मित महिला महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, वार्षिकोत्सव में की शिरकत

बोलेरो के अंदर जले जेठाराम के मामले में घूम गई जांच की सुई, पुलिस की हुई चूक- ग्रामीण रहे अचूक, घटनास्थल पर मिले तीन साक्ष्यों ने प्रकरण की दिशा बदली, जिसे हादसा माना जा रहा था, उसके हत्या होने की संभावना बढ़ी

लाडनूं नगर पालिका के भ्रष्टाचार की जांच, स्थाई ईओ लगाने, सफाईकर्मी भर्ती में वाल्मीकि समाज को ही लगाने की मांग की, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात कर उठाई लाडनूं की विभिन्न समस्याएं