लाडनूं के दयानंद स्कूल में किया सीवरेज कार्यों को लेकर जागरूक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के दयानंद स्कूल में किया सीवरेज कार्यों को लेकर जागरूक

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय दयानंद सरस्वती शिक्षण संस्थान में लाडनूं में सीवरेज परियोजना के काम में लगी रुडीप (राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना) द्वारा संचालित सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत सीवरेज के फायदों, सावधानियों, स्वच्छता आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कैप रुडीप के असलम खान ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि सबके घरों के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा, इसलिए सीवर लाइन बिछाने में सबके सकारात्मक सहयोग की जरूरत है। उन्होंने सीवरेज के फायदों को बताया और सीवरेज की कार्य प्रणाली को समझाया। साथ ही बताया कि सीवरेज के पानी को उपचारित करने के बाद उस पानी का पुनः उपयोग किया जा सकता है। यह नगर पालिका लाडनूं के लिए आय को बढ़ाने वाला कार्य होगा और इसका पैसा शहर के विकास में काम आएगा।

शहर की गंदगी सीवरेज से जाएगी शहर से बाहर

इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरेकृष्ण शर्मा ने कहा कि इस अभियान से लोगों में स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ती है और नागरिकों को अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा कि सिवरेज प्रणाली द्वारा गंदे पानी का निस्तारण शहर से बाहर ले जाकर किया जाता है, जिससे जन स्वास्थ्य के लिए फायदा होगा। उप प्रधानाचार्य महावीर ने शहरी स्वच्छता के लिए घरों से निकलने वाले कचरे को नगर पालिका से आने वाले वाहन में डालने का आग्रह किया। अध्यापक प्रकाश ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए। साथ ही कहा कि सभी विद्यार्थियों को जहां सीवरेज के काम हो रहे हों, उस कार्यस्थल से हमेशा दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम में रामकिशोर सहित समस्त अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भागीदारी की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now