शिक्षा के साथ खेलों के माध्यम से जीवन में उन्नति संभव- गणेश चबराल, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी चैंपियन बनने पर टैगोर स्कूल टीम का समारोह पूर्वक हुआ सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षा के साथ खेलों के माध्यम से जीवन में उन्नति संभव- गणेश चबराल,

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी चैंपियन बनने पर टैगोर स्कूल टीम का समारोह पूर्वक हुआ सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। टैगोर स्कूल निंबी जोधा की कबड्डी टीम ने पीलवा (परबतसर) में आयोजित 69 वीं जिला स्तरीय 17 वर्ष आयु वर्ग छात्र कबड्डी प्रतियोगिता में सभी मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर डीडवाना-कुचामन जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। टीम के विजेता छात्रों के स्वागत में टैगोर स्कूल निम्बी जोधां में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष पन्नाराम भामू थे‌। विशिष्ट अतिथियों में निंबी जोधा के पूर्व सरपंच व पंचायत समिति सदस्य श्रीराम खीचड़ व ओड़ींट सरपंच गणेशाराम चबराल रहे। सभी अतिथियों का माल्यार्पण, साफा बन्धन एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

समारोह में इन सबका किया गया सम्मान

समारोह में सभी विजेता कबड्डी खिलाड़ियों को पुष्प मालाएं पहनाकर और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कबड्डी चैंपियन टीम के साथ ही अन्य खेलों शतरंज, तस्तरी फेंक, बास्केटबॉल व कबड्डी में राज्यस्तर पर चयनित खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं व बोर्ड कक्षाओं की मासिक परीक्षा में टॉपर रहे विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में खेल कोच भैरूसिंह राठौड़, दिनेश भादू और रामसिंह को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

खेल शरीर के स्वास्थ और बच्चों के मानसिक विकास में सहायक- भामू

समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य पन्नाराम भामूं ने बताया कि छात्र जीवन में त्रिस्तरीय विकास होना अति आवश्यक होता है, जिसमें शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल तीनों का बहुत महत्व है। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है, जो बच्चों के मानसिक विकास में सहायक है। ओड़ींट सरपंच गणेशाराम चबराल ने कहा कि वर्तमान में सरकारी नौकरी में खेलों का दो प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया है, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों के माध्यम से भी जीवन में उन्नति संभव है। पूर्व सरपंच श्रीराम खीचड़ ने विद्यार्थियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

टैगोर स्कूल की छात्रा एथलीट खुशबू गोदारा द्वारा नेशनल में राजस्थान का प्रतिनिधित्व

संस्था निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने बताया कि टैगोर संस्थान से प्रतिवर्ष 200 से अधिक विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हैं और हर बार बहुत से विद्यार्थियों का राज्य स्तर के लिए चयन होता है। टैगोर विद्यालय की एथलीट छात्रा खुशबू गोदारा नेशनल में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रही है, जो संस्था के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्पण से की गई। इस अवसर पर टैगोर स्कूल के प्राचार्य सूर्यप्रकाश सिखवाल, महेंद्र सिंह देवल, प्राचार्या नीतू शर्मा, कॉलेज के प्राचार्य बाबूलाल कण्डावरिया एवं समस्त स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हाई-कैफीन एनर्जी ड्रिंक पर कसा शिकंजा, एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बेची जा रही है हाई कैफीन बेवरेज, छोटी खाटू में खंडेलवाल एजेंसी से कैफिनेटेड बेवरेज पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक के 15,780 बोतले /कैन सीज किए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now