जागरूकता ही महिला सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत, किसी भी घटना पर बिना संकोच करें पुलिस से संपर्क- एसपी शिवराण, लाडनूं में जिला पुलिस की ओर से ‘महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम’ का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जागरूकता ही महिला सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत, किसी भी घटना पर बिना संकोच करें पुलिस से संपर्क- एसपी शिवराण,

लाडनूं में जिला पुलिस की ओर से ‘महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम’ का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना लाडनूं के तत्वावधान में सुरक्षा सखी योजना के तहत ‘विशाल महिला सुरक्षा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति, उनके कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवराण ने महिला शक्ति, आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना, राजकोप सिटीजन ऐप के माध्यम से घर बैठे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा, इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1090 पर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा साइबर उत्पीड़न, ऑनलाइन ठगी और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। यह कार्यक्रम जैन विश्व भारती स्थित विमल विद्या विहार विद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही महिला सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है और किसी भी प्रकार की घटना होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करना चाहिए। पुलिस द्वारा उनकी सूचना व नाम-पते गोपनीय रखते हुए तत्काल कार्रवाई की जाएगी। एसपी में बताया कि महिला व बाल सुरक्षा जैसे मुद्दों पर पुलिस संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन हेतु प्रतिबद्ध है।

एडिशनल एसपी ने साइबर सुरक्षा के प्रति चेताया

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने, कानून द्वारा दिए गए अपने समस्त अधिकारों की पूर्ण जानकारी रखने तथा सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों का उपयोग पूरी तरह से सुरक्षित रूप से करने के लिए चेताया। उन्होंने कहा कि घर से बाहर जाने की जानकारी कभी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें। यह जानकारी घातक व नुकसानदेह साबित हो सकती है। उन्होंने पीपीटी के जरिए महिला सुरक्षा व महिला सम्मान से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर बताया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल शिवराण, डीडवाना से प्रशिक्षु आरपीएस ऋतु कुमारी, लाडनूं के पुलिस वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह चारण, पुलिस थाने के थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा, कालिका पैट्रोलिंग टीम की महिला कांस्टेबल किरण खिलेरी, प्रभु, कमला, मीनाक्षी गौतम, राजकौर, महिला सुरक्षा सखी सुमित्रा आर्य आदि उपस्थित रहीं।

देश भर से आई कन्याओं ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

कार्यक्रम में जैन विश्व भारती में आयोजित किए जा रहे अखिल भारतीय तेरापंथ कन्या मंडल के 22वें राष्ट्रीय कन्या अधिवेशन में देशभर से आई हुई करीब एक हजार लड़कियां सम्मिलित रहीं। इस दौरान तेरापंथ महिला मंडल की महिलाएं भी कार्यक्रम में पहुंची, जिनमें सुमन नाहटा, प्रीति घोषल, शिल्पी जैन आदि एवं जैन विश्व भारती की सचिवालय प्रभारी डॉ. विजयश्री शर्मा आदि उपस्थित रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now