विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह,

लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा,

ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम खोखरी में एक सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एडवोकेट विकास ठोलिया के आवास पर आयोजित इस सामाजिक संगोष्ठी के मुख्य अतिथि भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह थे। इस अवसर पर ठाकुर करणी सिंह का सम्मान सभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया।सामाजिक संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान ठाकुर करणीसिंह के साथ ग्रामीणों व गणमान्य जनों के मध्य क्षेत्र के विकास कार्यों, जन समस्याओं एवं भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद किया गया तथा विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने क्षेत्र की राजनीति, सामाजिक भाईचारे और विकास को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

बिना भेदभाव समूचे क्षेत्र के विकास के लिए रहेंगे समर्पित

कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने कहा कि लाडनूं क्षेत्र के विकास में आने वाले समय में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उनका परिवार सदैव लाडनूं क्षेत्र के लिए समर्पित रहा है और विकास को ही सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। उनके परिवार ने कभी जातिवाद की राजनीति नहीं की और आगे भी सभी समाजों को साथ लेकर चलने का उनका प्रयास जारी रहेगा। करणी सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक ठाकुर मनोहर सिंह ने हमेशा विभिन्न समाजों के लोगों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का काम किया था।उन्होंने बताया कि जाट समाज सहित अन्य समाजों के करीब 10-12 लोगों को बाहर से लाकर संगठन में जोड़ने का काम भी किया गया है। वे किसी एक ही समाज को महत्व नहीं देते, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास और संगठन को मजबूत करने को ही महत्व देते आए हैं।

जाट समाज ने मनोहर सिंह को समर्थन दिया था और अब करणीसिंह के भी साथ है

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सरपंच श्रीरामा राम साख रताऊ ने कहा कि जाट समाज लंबे समय से भाजपा के पक्ष में खड़ा रहा है और ठाकुर करणी सिंह के साथ भी समाज का जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विधायक की ओर से जातिवाद को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर समाज में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी राजनीति केवल वोट बैंक को ध्यान में रखकर की जा रही है। ओड़ींट सरपंच गणेश चबराल ने कहा कि ठाकुर करणी सिंह और उनके परिवार पर जातिवाद के आरोप लगाना कत्तई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ठाकुर मनोहर सिंह के चुनाव जीतने के दौरान जाट समाज ने बड़ी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। उनके समय में और वर्तमान में भी कभी किसी समाज के साथ भेदभाव या परेशान करने जैसी स्थिति सामने नहीं आई। यदि किसी व्यक्ति को ऐसा कोई अनुभव हुआ हो तो वह सामने आकर बताए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं द्वारा कही गई बातों को गत दिनों विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का जवाब माना जा रहा है। हालांकि किसी ने उनका प्रत्यक्ष नाम नहीं लिया था।

इन सभी की रही कार्यक्रम में उपस्थिति

कार्यक्रम में श्रीराम साख, सरपंच गणेश चबराल, भेराराम ठोलिया, नागेंद्र सिंह, विजय ठोलिया, विकास ठोलिया, गोविंद सिंह कसूम्बी, बुधाराम ठेकेदार, प्रहलाद पुरोहित, मास्टर ओमप्रकाश पंड्या, सदा राम, किशना राम चोयल, रामनिवास सेन, जालम सिंह, दिनेश शर्मा, रामनिवास स्वामी, सीताराम सेन, कानाराम सेन, मोहनराम, पूरणमल पारीक, रेवंत सिंह नरूका, हनुमान, सोहनराम, भारूराम, भुगाना राम सारण सहित ग्रामीण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

लाडनूं में मोटर साइकिलों पर आए चार लोगों ने घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई, बड़ा बास में हुए इस कातिलाना हमले में युवक के हाथ व कंधे तथा पीठ पर लगी चोटें, हल्ला मचाने पर हमलावर भागे

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now