भामाशाहों ने विद्यालय को कम्प्यूटर सिस्टम एवं इनवर्टर मय बैटरी भेंट किए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भामाशाहों ने विद्यालय को कम्प्यूटर सिस्टम एवं इनवर्टर मय बैटरी भेंट किए

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। निकटवर्ती संखवास कस्बे में देवासियों का मौहल्ला स्थित महात्मा गांधी राजकीय विधालय में भामाशाहों ने संसाधन-पूर्ति के लिए कम्प्यूटर सिस्टम एवं इनवर्टर मय बैटरी भेंट किए।
सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम मेघवाल ने विद्यालय को कम्प्यूटर सिस्टम दिया तथा भामाशाह गंगासिंह बड़गुर्जर, लुम्बाराम देवासी, भोमाराम देवासी तथा महेंद्र रेबारी ने मिलकर इनवर्टर मय बैटरी भैंट किया।
इस मौके पर भामाशाहों ने विद्यालय के अध्यापकों से मिलकर शाला परिसर की अन्य विभिन्न प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अध्यापकों ने भी बच्चों की शिक्षा के प्रति सदैव नियमबद्ध तथा कर्तव्यनिष्ठ रहने का भरोसा दिलाया। शिक्षकों ने बच्चों के अभिभावकों को घर पर भी बच्चों में शिक्षा व संस्कारों का माहौल बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक जयसिंह, शिक्षक महिपाल कुंकणा, मोहम्मद हसन, निरमा, सुनिता, विनिता गौड़, पप्पूराम, मुकेश चौधरी तथा ग्रामीण एंकर आरके जांगिड़, भूटाराम देवासी आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

तीन दिनों में पुलिस करेगी सरफराज हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरबाज को गिरफ्तार, अब तक 4 जनों को किया डिटेन, मृतक का शव तीसरे दिन सौंपा परिजनों को, आश्वासन के बाद हटाया धरना, गुरुवार रात को चाकू मारकर की थी सरफराज की हत्या

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now