गोवंश सामने आने से अनियंत्रित हुई बाईक का सवार पशुचिकित्साकर्मी घायल हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गोवंश सामने आने से अनियंत्रित हुई बाईक का सवार पशुचिकित्साकर्मी घायल हुआ

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर)। यहां पुलिस थाना के निकट बाईक चला रहे एक व्यक्ति के सामने अचानक गोवंश आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर चालक गिरकर घायल हो गया। यह वाहन चालक पशु चिकित्सालय का कार्मिक ओमप्रकाश पुत्र मनीराम उम्र 35 वर्ष निवासी अड़वड़ है, जो गांव फिड़ोद में अपनी ड्यूटी पूरी कर शाम को गांव वापस जा रहा था। मूंडवा से निकलने के बाद पुलिस थाना से आगे सड़क पर अचानक गोवंश के आने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और चालक सड़क के नीचे गिर गया आसपास रहने वाले लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 चालक मंगलाराम मुंडेल, पीएमटी जितेंद्र सेवर व रामेश्वर मुंडेल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को मूंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. राकेश सिरोही द्वारा प्राथमिक उपचार कर घायल को छुट्टी दे दी गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

युवा वर्ग नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें- श्रीराम बिजारणियां, प्रदेशाध्यक्ष तेजा सेना, छात्रावास जीर्णोद्धार व मरम्मत कार्य को लेकर विशाल तेजा गायन समारोह आयोजित, बनाए जाएंगे तेजा मंदिर और तेजा वाटिका, बैठक 5 जुलाई को

नगर पालिका सभी नालों-नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करे, बेसहारा पशुओं को खिंदास नंदीशाला में भिजवाएं- एसडीएम ममता लहुआ, उपखण्ड अधिकारी ममता लहुआ ने निरीक्षण कर की शहरी सेवा शिविर की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

शहर चुनें

Follow Us Now