भंवरदास महाराज ब्रह्मलीन हुए, लादूबाबा की बगीची में दी समाधि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भंवरदास महाराज ब्रह्मलीन हुए, लादूबाबा की बगीची में दी समाधि

लाडनूं (kalamkala.in)। सांगलिया धूणा से सम्बद्ध वचनसिद्ध लोकसंत बाबा लादूराम महाराज के शिष्य भंवरदास महाराज के देवलोकगमन के बाद गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा आयोजित की गई। उनकी शवयात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष सम्मिलित हुए। अंतिम यात्रा के बाद उनकी पार्थिव देह की समाधि डीडवाना रोड स्थित लादूबाबा की बगीची परिसर में प्रदान की गई। भंवरदास महाराज मंगलपुरा निवासी थे और टाक माली परिवार से थे तथा अपने परिवार से विलग होकर लादूबाबा की बगीची को ही समर्पित हो गए थे। उन्होंने बरसों तक इसी बगीची में और लादूबाबा के समाधिस्थल पर अपनी सेवाएं और भक्तिभाव प्रदान किया था। इसी बगीची में बाबा लादूदास को भी समाधि दी गई थी। उनके बाद भक्त मालदास (सांखला) को भी इसी बगीची के परिसर में समाधि प्रदान की गई थी। भक्त मालदास ने भी बरसों तक यहां अपनी सेवाएं भक्ति भाव से प्रदान की थी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

लाडनूं के हाईवे पर भोले दा ढाबा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशाल भंडारा में दिन भर गूंजती है धार्मिक स्वर-लहरियां, पिछले साल की ही तरह बाबा की बीज से दशमी तक रूणीचा यात्रियों की मची है धूम, प्रतिदिन सैंकड़ों लोग उठा रहे हैं भंडारा का लाभ

शहर चुनें

Follow Us Now