पुलिस ने चलाया ‘आपका मोबाइल आपके हाथ’ अभियान, बरामदगी के बाद 19 लाख के 64 मोबाइल मालिकों को लौटाए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिस ने चलाया ‘आपका मोबाइल आपके हाथ’ अभियान, बरामदगी के बाद 19 लाख के 64 मोबाइल मालिकों को लौटाए

डीडवाना (kalamkala.in)। पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत “आपका मोबाईल आपके हाथ” विशेष अभियान में चोरी व गुमशुदा मोबाईल्स की बरामदगी में शानदार कार्रवाई की गई। जिला पुलिस द्वारा 10 से 31 जुलाई तक चोरी व गुमशुदा हुए मोबाईलों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया जाकर लगभग 19 लाख रूपये की कीमत के 64 मोबाईल फोन बरामद किए। पुलिस ने मिसिंग मोबाईलों को ट्रेस कर बरामदगी के बाद उन्हें उनके असल मालिकों को सुपुर्द किए हैं। आमजन अपने गुमशुदा मोबाईल फोन पाकर बहुत खुश हुए। पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए त्वरित कार्रवाई करके मोबाईल फोनों को ट्रेस करने में सफलता प्राप्त की और उनकी बरामदगी संभव हुई। ये मिंसिग मोबाईल फोन राजस्थान के अतिरिक्त हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र आदि राज्यों से भी बरामद किये गए।

गुम या चोरी होने पर पास के थाने में रिपोर्ट दें

पुलिस ने मोबाइल उनके असली धारकों को सौंपने के साथ ही आमजन से अपील की है कि मोबाईल फोन गुम या चोरी होने पर घबराएं नहीं , बल्कि नजदीकी पुलिस थाने पर रिपोर्ट देकर सीईआईआर पोर्टल पर आईएमईआई का इन्द्राज करवाकर अपने मोबाईल फोन को तत्काल ब्लॉक करवा दें।

64 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

डीडवाना-कुचामन जिसे में जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा (आईपीएस) के निर्देशन में पुलिस द्वारा 10 से 31 जुलाई तक चलाये गये एंटी वायरस अभियान के तहत साईबर सैल व समस्त थानों द्वारा कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल पर दर्ज गुम या चोरी हुए मोबाईल फोन को ट्रेस करके लगभग 19 लाख रूपये की कीमत के 64 मोबाईल फोन बरामद करवाये गये। आमजन द्वारा गुम होने वाले मोबाईल फोन की शिकायत दर्ज कराने पर उनका इन्द्राज CEIR पोर्टल पर किया जाता है। CEIR पोर्टल पर दर्ज होने के पश्चात मोबाईल फोन ट्रेस होने पर साईबर सैल द्वारा थानों के माध्यम से बरामद करवाया जाकर उनके असल स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।

क्या है सीईआईआर पोर्टल

CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल) दूरसंचार विभाग का एक नागरिक केंद्रित पोर्टल है। यह पोर्टल मोबाईल उपकरणों को उनके अंतर्राष्ट्रीय मोबाईल उपकरण पहचान नंबरों (ईएमईआई) का इस्तेमाल करके प्रबंधित और ट्रेक के लिए बनाया गया है। अगर किसी का मोबाईल फोन गुम हो जाता है, तो उस आईएमईआई को इस पोर्टल पर इन्द्राज कर बंद करवाया जा सकता है। इसके लिए संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवा कर CEIR पोर्टल पर जाकर मोबाईल फोन का नंबर ब्लॉक किया जाता है। गुम मोबाईल बरामद होने पर उसके स्वामी के द्वारा CEIR पोर्टल पर आईएमईआई नंबर को अनब्लॉक करवाने हेतु रिक्वेस्ट भेजी जाकर नंबर को पुनः शुरू करवाया जा सकता है। गौरतलब है कि गत 26 जून को भी एसपी ने गुम या चोरी के मोबाइलों का वितरण किया था‌।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now