विश्वनाथपुरा में 50 स्कूली बच्चों को गर्म स्वेटरों का वितरण, भारत विकास परिषद ने सुशील सोनी के सौजन्य से किया कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विश्वनाथपुरा में 50 स्कूली बच्चों को गर्म स्वेटरों का वितरण, भारत विकास परिषद ने सुशील सोनी के सौजन्य से किया कार्यक्रम

लाडनूं (kalamkala.in)। भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ गर्म वस्त्र कार्यक्रम में नजदीकी ग्राम विश्वनाथपुरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 50 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटरों का वितरण भारत विकास परिषद के सदस्य सुशील सोनी पुत्र लक्ष्मी नारायण सोनी परिवार लाडनूं के सौजन्य से किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल शिल्पी जैन ने भारत विकास परिषद के सेवा, सहयोग, संपर्क, संस्कार आदि नियमित कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय को आगे भी परिषद का सहयोग मिलता रहेगा। सीए नितेश माथुर ने भारत विकास परिषद के बारे में और परिषद के नियमित राष्ट्रीय कार्यकमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रारम्भ परिषद सदस्यों ने मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय गान के साथ किया। अंत में अध्यक्ष बृजेश माहेश्वरी ने आभार ज्ञापित किया और कहा कि परिषद इस विद्यालय को सदैव करता रहेगा। कार्यक्रम में भाविप से रमेश सिंह राठौड़, पुरूषोतम सोनी, बृजेश माहेश्वरी, नितेश माथुर, ललित नारायण सोनी, राधेश्याम सांखला, गिरधर चौहान, सुशील सोनी, गणेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now