प्रेम-प्रसंग के विफल होने पर प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका को गोद कर मारा, उसकी बहिन को भी किया गंभीर घायल, छह साल बाद आए फैसले में हत्यारे को आजीवन कारावास और 90 हजार रूपयों की सजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रेम-प्रसंग के विफल होने पर प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका को गोद कर मारा, उसकी बहिन को भी किया गंभीर घायल,

छह साल बाद आए फैसले में हत्यारे को आजीवन कारावास और 90 हजार रूपयों की सजा

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती मंगलपुरा गांव में  हुई हत्या के मामले में एडीजे लाडनूं की अदालत ने हत्यारे को आजीवन कारावास और 90 हजार रुपयों के अर्थदंड के सजा सुनाई है। इस मामले में परिवादी के अधिवक्ता सम्पतराज पटेल ने बताया कि करीब छह साल पहले आरोपी कमल किशोर उर्फ पांचाराम माली निवासी मालियों का बास लाडनूं ने अपने खेत जा रही एक नाबालिग लड़की विमला को धारदार हथियार से वार करके मार डाला था तथा उसकी बहन को घायल कर दिया था। इस प्रकरण की सुनावाई के बाद न्यायाधीश ने दोषसिद्ध कमल को धारा 302 और 307 आईपीसी के तहत आजीवन कारावास और 90 हजार रूपयों के अर्थदंड से दंडित किया है। बताया गया है कि यह सब प्रेमप्रसंग के चलते विफल होने पर गुस्सा निकालने के लिए अपराध किया गया।

यह हुई थी एफआईआर दर्ज

अधिवक्ता सम्पतराज पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर 2019 को बजरंगलाल माली (55) निवासी मंगलपुरा ने लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय में एक तहरीरी रिपोर्ट पुलिस को दी कि 11 अक्टूबर 2019 को सुबह 10 बजे के आस पास उसके भाई राजेन्द्र की पुत्रियां हमारे पैतृक खेत में मजदूरों सहित कार्य कर रही थीं। उनकी रोटियां (खाना) बनाकर छोटे भाई की पुत्रियां जा रही थी, तभी गांव से खेत की तरफ आने वाले रास्त,े जो मालचंद भाटी व नरपत सिंह टाक के निकलने वाले रास्ते पर मृत्यु कारित करने के प्लान से उन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे उसके छोटे भाई राजेन्द्र की छोटी पुत्री विमला उम्र 16 वर्ष के गर्दन व पेट पर वार करने से औरं अत्यधिक रक्तस्रवाव होने से उसे राजकीय चिकित्सालय लाडनूं में मृत घोषित कर दिया। तथा ममता के जिसकी उम्र 18 वर्ष है, के पेट व फसली पर वार करके उसे भी गंभीर जानलेवा चोटें कारित की, जिसका राजकीय चिकित्सालय लाडनूं में प्राथमिक उपचार करने के बाद व अत्यधिक गंभीर होने की अवस्था में उसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया। इस घटना को पांचा राम उर्फ कमल पुत्र भंवरलाल जाति माली व 2-3 अन्य व्यक्ति साथ में मोटरसाईकिल लेकर आये थे। इस बारे में ममता ने बताया था और ममता ने ही उसके छोटे भाई के पुत्र रतनलाल को पड़ौसियों से फोन लेकर फोन पर सूचना दी थी उसके छोटे भाई राजेन्द्र की छोटी पुत्री विमला का स्र्वगवास हो चुका है। ममता अभी गंभीर घायल है, जिसका इलाज हायर सैन्टर जयपुर में ईलाज चल रहा है। तथा पप्पुलाल पुत्र मगाराम टाक ने बताया कि पांचीराम उर्फ कमलकिशोर यहां रामेश्वरलाल पुत्र पनालाल भाटी के खेत में काम कर रहा था, तब उसने टीमकी की शर्ट व जीस पेन्ट में मोटरसाईकिल पर दो अन्य व्यतियों के साथ घटनास्थल से घटना कारित करकेे भागते हुए देखा था। तेज गति से चलाकर भाग रहा था। मोटर साईकिल के पीछे पूनम नाम लिखा हुआ देखा था। घटना स्थल से करीब 500 फुट दूरी पर कार्य कर रहा था। तभी हल्ला होने पर हमने रास्ते की तरफ देखा था।
kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now