लाडनूं के पीएम श्री विद्यालय की 85 बालिकाओं को किया साइकिलों का वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के पीएम श्री विद्यालय की 85 बालिकाओं को किया साइकिलों का वितरण 

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री केशर देवी सेठी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्रधान विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर 85 बालिकाओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी शिवशंकर बोहरा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में बालिकाओं को दी जाने वाली सुविधाओं में साइकिल वितरण योजना मुख्य सुविधा है, जो दूर-दराज की बालिकाओं को सरकारी विद्यालय से जोड़ने में मुख्य भूमिका निभाती है। इससे शहरी क्षेत्र में 3-4 किलोमीटर दूर से आने वाली बालिकाओं को आवागमन में सुविधा रहती है। इस अवसर पर विद्यालय की 85 बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में व्याख्याता परमेश्वरी, शशि शर्मा, प्रेमलता, सरोज बाला, पूनम चौधरी, शंकर लाल, दयाराम, आकिब जावेद रीना शर्मा, रामगोपाल सहित अभिभावक सलमा बानो, मो.साबिर, जुबेदा, मो. आरिफ के अलावा एसडीएमसी सदस्य उपस्थित रहे। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now