लाडनूं के गौरव पथ पर पौष बड़ा कार्यक्रम 11 जनवरी को, लोगों में उत्साह 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के गौरव पथ पर पौष बड़ा कार्यक्रम 11 जनवरी को, लोगों में उत्साह 

लाडनूं (kalamkala.in)। भीषण सर्दी में गर्मागर्म दाल के बड़े व्यक्ति को सर्दी से राहत का अहसास कराते हैं। यह तत्काल गर्म बड़े निकाल कर परोसने की परम्परा राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। हर साल पौष बड़ा का कार्यक्रम जगह-जगह आयोजित किए जाते हैं, जिनमें लोग तन, मन और धन से अपनी सेवा प्रदान करते हैं। लाडनूं में यह परम्परा बहुत ही उत्साह के साथ निभाई जाती है और वह भी बढ़-चढ़ कर आगे आने की होड़ के साथ। यह सेवा भावना है, तो इसमें पुण्य के भाव भी हैं। पौष माह सर्दी का सबसे कठोर काले होता है और इसी माह में पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यहां अनेक पौस बड़ा कार्यक्रम हो चुके और यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। 11 जनवरी को प्रातः 9 बजे से गौरव पथ पर रिलायंस मार्ट के सामने पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन समस्त मौहल्ले वासियों की ओर से किया जा रहा है, जिसमें मांगीलाल महावर, अमरचंद सोलंकी, अगमचंद शर्मा, धन्नाराम स्वामी, प्रहलाद रिणवा, भंवरलाल काछवाल सारड़ी वाले आदि कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now