लाडनूं के तहसील कार्यालय के समक्ष तीसरे दिन भी धरने पर जमे रहे लोग,
भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने अपने समर्थकों सहित धरनास्थल पहुंच दिया अपना समर्थन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


लाडनूं (kalamkala.in)। यहां तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठे लोगों का जमावड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को लाडनूं से भाजपा प्रत्याशी रहे ठाकुर करणीसिंह अपने समर्थकों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया तथा उनके ज्ञापन पर अपने हस्ताक्षर भी किए। लाडनूं क्षेत्र में चोरियों की घटनाएं होने और उनका कोई खुलासा नहीं हो पाने से रोषग्रस्त लोगों ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन यहां तहसील कार्यालय के समक्ष अपना धरना जारी रखा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन यहां तहसीलदार को सौंप कर ग्राम हिरावती व आस पास के क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में ज्ञापन देकर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरों को पकड़कर माल बरामदगी की कार्यवाही शीघ्र करवाने की मांग करते हुए प्रभावित लोगों को राहत दिलाने की मांग की गई।
ज्ञापन में मांगें दोहराते हुए धरना जारी रखने की सूचना दी
इस ज्ञापन में बताया गया है कि गत 31 अगस्त की रात्रि को लाडनूं तहसील के ग्राम हिरावती व आस पास के क्षेत्र में करीब 4 जगह चोरी की घटनाएं हुईं, जिनमें करीब डेढ करोड़ रूपये के सोने चांदी के गहने तथा नकदी रूपये की चोरी हुई। इस बाबत पुलिस थाना लाडनूं में एफ.आई.आर. नम्बर 149/25 दर्ज है, लेकिन घटना के 10 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई सन्तोषप्रद कार्यवाही पुलिस द्वारा नही की गई है। जिसके कारण क्षेत्र के लोगो में में भारी आक्रोश है। इसी कारण 8 सितम्बर को हजारों की संख्या में लोगों ने पुलिस थाना लाडनूं के सामने एकत्र होकर धरना दिया।तत्पश्चात् एडिशनल एस.पी डीडवाना द्वारा घटनास्थल पर आकर आगामी 8 दिनों में चोरों को पकड़ने व माल बरामदगी का आश्वासन दिया था। इसके बाद सबने चोरों को पकड़ने व चोरी का माल बरामदगी तक तहसील परिसर लाडनूं के सामने क्रमिक धरना जारी रखने का निर्णय लिया। ज्ञापन की प्रतियां मुख्य सचिव राजस्थान सरकार, महानिदेशक (पुलिस) राजस्थान, महानिरीक्षक पुलिस रेंज अजमेर, जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक डीडवाना कुचामन को भेजी गई है।
ये सब रहे धरने में शामिल और ज्ञापन सौंपा
बुधवार को तीसरे दिन धरना देने व ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता करणी सिंह, मूलसिंह राठौड़, पदमसिंह रोड़ू, देवाराम पटेल, किशनलाल डूडी, विकास बुरड़क, मो. मुश्ताक खां कायमखानी, अयूब खां मोयल, मूलाराम कालेरा, मनमोहन कालेरा, प्रेमदास स्वामी, विक्रमसिंह झाझडिया, मेहरामाराम, रामनिवास पटेल, नाथूराम कालेरा, नथुगिरी, सुखराम, प्रभुराम डूडी, रामेश्वर लाल, तुलसीराम, दुलाराम, हनुमान खिलेरी, गेनाराम महरिया, भगवानाराम डूडी, सुखाराम भाकर आदि शामिल रहे।



