भाजपा 30 मई से 30 जून तक चलाएगी महासम्पर्क अभियान, एक करोड़ घरों तक पहुंचेगी पार्टी, लाडनूं में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, राजनैतिक प्रस्ताव व कार्ययोजना की गई पारित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा 30 मई से 30 जून तक चलाएगी महासम्पर्क अभियान, एक करोड़ घरों तक पहुंचेगी पार्टी,

लाडनूं में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, राजनैतिक प्रस्ताव व कार्ययोजना की गई पारित

लाडनूं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक यहां जैन विश्व भारती परिसर स्थित आचार्य महाश्रमण आॅडिटोरियम में आयोजित की गई। कार्यसमिति में राजनैतिक प्रस्ताव पारित करके पांच बिन्दुओं में राजस्थान सरकार के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही एक कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके अनुसार राज्य के एक करोड़ घरों तक पहुंचने का महासम्पर्क अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। यह महासम्पर्क अभियान 30 मई से प्रारम्भ किया जाएगा तथ 30 जून तक पूरा किया जाएगा। इसमें पांच स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे, जिनमें लोकसभा स्तर पर विशाल आमसभा, जिला स्तर पर, विधानसभा स्तर पर, मंडल स्तर पर और फिर बूथ स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसकी डिजाइन कार्यसमिति में तैयार की गई। इसके लिए 29 मई को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करके इसकी शुरूआत की जाएगी। योजना के तहत प्रदेश के 51 लाख से अधिक बूथों पर यह कार्यक्रम किया जाएगा और एक करोड़ घरों में सम्पर्क किया जाएगा।

विभिन्न सम्मेलनों का आयोजन होगा

तैयार की गई कार्ययोजना में देश के प्रमुख विकास तीर्थों का अवलोकन किया जाएगा। प्रबुद्धजन सम्मेलन बुलाए जाएंगे, सोशल मीडिया सम्मेलन, मोर्चों के सम्मेलन, व्यापारिक वर्ग के सम्मेलन, विशेष साम्पर्क सम्मेलन आदि का आयोजन प्रस्तावित है। भाजपाा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भी अभियान चलाएगी, जिसमें पांच बिन्दु तय किए गए हैं। इनमें भ्रश्टाचार, बिजली आदि मुद्दों पर व्यापक आंदोलन चलाए जाएंगे। हमारा नाम होगा ‘भ्रष्टाचार बेलगाम- नहीं सहेगा राजस्थान’ और इसी तर्ज पर अन्य पांच नारे होंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिसका अनुमोदन सतीश पूनिया, कनकमल कटारा, प्रभुलाल सैनी, सांसद राजेन्द्र गहलोत ने किया औार सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी आदि ने सम्बोधित किया। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भारत सरकार के जनहितकारी कार्यों, गरीब कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं, विकास के कार्यों आदि का विवरण प्रस्तुत किया। चन्द्रशेखर ने कार्ययोतना प्रस्तुत की। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जनसंघ के काल से जेकर भाजपा के अब तक के संगठन के बारे में विस्तार से बताया।

केंन्द्र व प्रदेश केे प्रमुख नेता पहुंचे

पार्टी की इस प्रदेश समिति की बैठक में भाजपा संगठन में अन्य नेताओं के प्रवेश के लिए द्वार खोले जाकर सदस्यता के लिए लगातार प्रयास किए जाने के स्पश्ट संकेत सभी नेताओं को दिए गए। भाजपा की लाडनूं की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में प्रदेश स्तर के एवं केन्द्रीय स्तर के कई दिग्गज भाजपा नेता एवं सांसद व विधायक सम्मिलित हुए। बैठक भाजपा कील राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, कोर कमेटी सदस्य ओम माथुर, सासंद व राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चैधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, कनकमल कटारा प्रदेश महामंत्री, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत आदि सम्मिलित हुए। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नहीं पहुंचने को लेकर चर्चाएं रही। हालांकि वे स्वास्थ्य कारणों के चलते यहां नहीं पहुची। उनके पुत्र सांसद दुष्यप्त सिंह आए थे और बैठक में शामिल हुए।

इतिहास में सबसे अधिक भ्रष्ट सरकार- गजेन्द्र सिंह

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि निरंतर हम इस बात को कहते रहे हैं कि वर्तमान की गहलोत सरकार इस लोकतांत्रिक भारत के इतिहास में सर्वाधिक भ्रष्ट सरकार है। इसकी भ्रष्टता के आक्षेप केवल भारतीय जनता पार्टी ने लगाए हों या विपक्षी लोगों ने लगाए हों, ऐसा नहीं है। पार्टी के पूर्व पीसीसी चीफ से लेकर वर्तमान में मंत्री पद पर बैठे लोगों से लेकर मुख्यमंत्री तक, एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने की होड़ सी पार्टी में मची हुई है। उन्होंने सचिवालय के पीछे स्ािित योजना भवन में मिले करोड़ों रूपयों के मामले में कहा कि सरकार में इतना भ्रष्टाचार है कि पैसा तक रखकर भूल गए। इससे इस पर मोहर उससे लगती है कि भ्रष्टाचार से इतना सारा कालाधन एकत्रित किया गया है। शेखावत ने कहा कि पहला विषय तो यह जो लोगों के मन में संदेह पैदा करता है और जिसकी चर्चा बहुत तेजी के साथ में चल रही है कि शाम 4 बजे इस तरह का कैश बरामद होता है। रात को 11 बजे आकर आनन-फानन में डीजी और चीफ सेक्रेट्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now