भाजपा के ‘सुझाव आपका संकल्प हमारा’ कार्यक्रम में जन सम्पर्क व महिला चौपाल आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भाजपा के ‘सुझाव आपका संकल्प हमारा’ कार्यक्रम में जन सम्पर्क व महिला चौपाल आयोजित

लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम ‘सुझाव आपका- संकल्प हमारा’ के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महिला-चौपाल का आयोजन किया गया। भाजपा नेत्री मनीषा शर्मा ने बताया कि लाडनूं विधानसभा क्षेत्र के कायमसर, सुद्रासन तथा मावा गांव में चौपाल आयोजित कर भाजपा के ‘सुझाव आपका संकल्प हमारा’ कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क किया तथा महिला चौपाल का आयोजन करके कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रस्तावित संकल्प पत्र के लिए सुझावों को प्रस्तुत करने का आह्वान किया गया, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रकाश्य भाजपा के संकल्प पत्र में उन सुझावों को समाहित किया जा सके। ग्राम कयामसर में इस दौरान भाजपा नेत्री मनीषा शर्मा का स्वागत किया गया तथा महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लागू करने के लिए आभार व्यक्त किया गया। मनीष ने इस अवसर पर महिलाओं को अपने प्रस्ताव व सुझाव अधिकतम देने की अपील की, ताकि महिला हितों को संकल्प पत्र में महत्वपूर्ण स्थान मिल सके। इस दौरान शारदा देवी, कमला देवी, राजेश्वरी देवी, संगीता देवी, चंद्रकांता देवी, पुष्पा देवी, मंजू देवी, अमरी देवी, चंदा देवी, शक्ति देवी, गीता देवी, सुशीला देवी, सीमा देवी, सुनीता देवी, गीता, रुक्मणी, संगीता, वर्षा, अमिता, मंजू, सुलोचना, लक्ष्मी, मीकू देवी, चंदा देवी, कांता देवी, पल्लवी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now