तेरापंथ युवक परिषद का ‘रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0’ का आयोजन 17 सितम्बर को, बैनर अनावरण समारोह आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तेरापंथ युवक परिषद का ‘रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0’ का आयोजन 17 सितम्बर को, बैनर अनावरण समारोह आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। तेरापंथ युवक परिषद् लाडनूं द्वारा जैन विश्व भारती में आयोजित कार्यक्रम में तपस्वी मुनिश्री जयकुमार के सान्निध्य में ‘रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0’ के बैनर का अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम देश के 15 प्रांतों से समागत 27 कविगण की गरिमापूर्ण उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह रक्तदान अमृत महोत्सव अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में आगामी 17 सितंबर को सभी शाखा परिषदों, भारत सरकार एवं देश-विदेश के विभिन्न संगठनों के सहयोग से लगभग 8000 से अधिक रक्तदान शिविरों के लक्ष्य के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके बैनर अनावरण के कार्यक्रम में जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़, मंत्री सलिल लोढ़ा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले आचार्य महाप्रज्ञ प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित इंद्र बैंगानी व राजेश चेतन, एमबीडीडी कोच राजेंद्र खटेड़, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सुमित मोदी, मंत्री राजेश बोहरा, तेयुप परामर्शक आलोक कोठारी, संजय मोदी आदि उपस्थित रहे। डॉ. अशोक बत्रा गुरुग्राम, नरेश शांडिल्य दिल्ली, योगेंद्र शर्मा भीलवाड़ा, श्रद्धा शौर्य नागपुर आदि सहित एवं लाडनूं के वरिष्ठ कवि राजेश विद्रोही, केशरदेव मारवाड़ी, शंकर आकाश उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now