पूज्यश्री तनसिंह के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के लिए दिल्ली चलो आह्वान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूज्यश्री तनसिंह के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के लिए दिल्ली चलो आह्वान

लाडनूं (kalamkala.in)। पूज्यश्री तनसिंह के जन्म शताब्दी वर्ष के तहत राजपूत समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के गांवो में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत ग्राम सुनारी, मणूं, झरड़िया, सांडास, हुडास, ढींगसरी, सिकराली, तिपनी, रोजा, सिलनवाद, खंगार, तीतरी, धुड़ीला व रताऊ में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान दिल्ली चलो का आह्वान करते हुए लोगों को पूज्यश्री तनसिंह के जीवन चरित्र के बारे में बताते हुए उनकी स्मृति में दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सबको लाडनूं क्षेत्र से जाने वाली स्पेशल ट्रेन के बारे में बताया गया और ट्रेन की टिकटें भी बुक की गई। जन सम्पर्क के दौरान विक्रम सिंह ढींगसरी, नरपतसिंह रताऊ, विजयराज सिंह सिंघाना, जयसिंह सागु, मोहन सिंह रताऊ, दशरथ सिंह ढींगसरी आदि उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now