आपसी भाईचारे व प्रेम के साथ मनाएं सभी त्यौंहार, कानून व्यवस्था में सभी सहयोग करें- डीएसपी जितेन्द्र सिंह चारण, सीएलजी व शांति समिति की बैठक में गणगौर मेला व ईद व रामनवमी को लेकर विचार-विमर्श

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आपसी भाईचारे व प्रेम के साथ मनाएं सभी त्यौंहार, कानून व्यवस्था में सभी सहयोग करें- डीएसपी जितेन्द्र सिंह चारण,

सीएलजी व शांति समिति की बैठक में गणगौर मेला व ईद व रामनवमी को लेकर विचार-विमर्श

रामसिंह रैगर, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in)। हिन्दू नववर्ष, गणगौर मेला, ईदुल फितर व रामनवमी पर्वों को ध्यान में रखते हुए लाडनूं पुलिस थाना में बुधवार शाम को पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण की अध्यक्षता में सीएलजी व शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक जितेन्द्र सिंह चारण ने हिन्दू नववर्ष, गणगौर पर्व, ईद उल फितर व रामनवमी पर्वों को सभी लोगों से आपसी भाईचारे व स्नेह प्रेम के साथ मनाए जाने की अपील की और कहा कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखने में सबका सहयोग आवश्यक होता है। थानाधिकारी शिम्भू दयाल मीणा ने सभी से अपील की कि वे पुलिस प्रशासन को शांति व कानूनी व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। किसी भी प्रकार की कोई वारदात व घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था करने तथा कानून-व्यवस्था व शांति व्यवस्था को भंग करने वाले को लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

गणगौर मेले के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए उठाई मांग

बैठक में गणगौर मेला समिति के मंत्री नरपत सिंह गौड़ व चारभुजा मन्दिर पुजारी समाज गणगौर मेला समिति के एडवोकेट नरेन्द्र भोजक ने गणगौर मेला के आयोजन व व्यवस्थाओं के बारे में अवगत करवाया। बताया गया कि गणगौर का बोलावणी मेला 22 मार्च रविवार को हनुमान गेट से राहु कुंआ तक भरा जायेगा। राहु कुंआ पर परंपरानुसार गणगौर के फेरे की रस्म अदा की जायेगी। सभी सदस्यों ने गणगौर मेले में शांति व कानून-व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस जाप्ता लगाने, नगरपालिका की ओर से साफ-सफाई किए जाने और आवारा पशुओं पर नियंत्रण स्थापित किए जाने की आवश्यकता बताई। साथ ही विद्युत विभाग द्वारा रोशनी व्यवस्था, जलदाय विभाग द्वारा पेयजल तथा चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल सुविधा, फायर बिग्रेड की व्यवस्था बनाये रखने की मांग भी रखी।

26 मार्च को निकलेगी रामनवमी की शोभायात्रा

बैठक के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक एडवोकेट नरेंद्र भोजक ने बताया कि आगामी 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जायेगी।खलील बिसायती ने ईद उल फितर का त्योंहार मनाया जाने की जानकारी दी तथा बताया कि ईद उल फितर के त्योंहार पर शहरिया बास, बड़ा बास ईदगाह व पुलिस थाने के पीछे ईदगाह में मुख्य शहरकाजी की ओर से व मस्जिदों में मौलवियों की ओर से नमाज अदा की जायेगी। इनके साथ में पुलिस जाप्ता लगाने व त्योंहार पर पेयजल सप्लाई देने की मांग भी की। बैठक में नरेन्द्र भोजक, नरपत सिंह गौड़, शिम्भू सिंह जेतमाल, रामसिंह रेगर, रामानन्द गुर्जर, रामेश्वरलाल जाट, निर्मल वर्मा, अयूब खान, लतीफ अली, हुसैन खान लाडवाण, बादर अली आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now