बाल विवाह मुक्ति रथ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता संदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बाल विवाह मुक्ति रथ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता संदेश

रामस्वरूप पंवार, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर डीडवाना से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया एवं पुलिस उप अधीक्षक जेठूसिंह ने रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं राजस्थान महिला कल्याण मंडल अजमेर की टीम उपस्थित रही। यह अभियान जस्ट राइट फोर चिल्ड्रन एलायंस (JRCA) के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। रथ डीडवाना–कुचामन जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन, विशेषकर अभिभावकों एवं युवाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी जाएगी तथा कम उम्र में विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला जाएगा।संस्थान की जिला समन्वयक गरिमा सिंह राठौड़ ने बताया कि अभियान के तहत गांव-गांव संवाद, पैम्फलेट वितरण एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही बाल विवाह की सूचना समय रहते प्रशासन को देने हेतु समुदाय को प्रेरित किया जाएगा, ताकि प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। इस अवसर पर संस्था के रेस्क्यू एवं रिहैबिलिटेशन कोऑर्डिनेटर कृष्णकांत व्यास, घनश्याम, फील्ड कोऑर्डिनेटर मुकेश, बनवारी लाल, ममता सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now