लाडनूं में बिजली विभाग का ‘बकाया राजस्व वसूली पखवाड़ा’ के तहत महाअभियान संचालित कर काटे 15 कनेक्शन, अब हर 500 रुपयों की बकाया पर कटेंगे बिजली कनेक्शन, सभी सरकारी विभागों को 3 दिनों में बकाया जमा करवाने की चेतावनी, नगर पालिका की पीएस एल के लिए 1.60 करोड़ की चल रही है बकाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में बिजली विभाग का ‘बकाया राजस्व वसूली पखवाड़ा’ के तहत महाअभियान संचालित कर काटे 15 कनेक्शन,

अब हर 500 रुपयों की बकाया पर कटेंगे बिजली कनेक्शन, सभी सरकारी विभागों को 3 दिनों में बकाया जमा करवाने की चेतावनी,

नगर पालिका की पीएस एल के लिए 1.60 करोड़ की चल रही है बकाया

लाडनूं (kalamkala.in)। अब विद्युत वितरण निगम की बकाया राशि 500 रुपए होने पर समय पर जमा नहीं करवाने पर उनके बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अब तक निगम ने 15 कनेक्शन काट दिए हैं और यह अभियान जारी रहेगा। अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अजमेर के निर्देशानुसार लाडनूं उपखण्ड के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि निगम के लाडनूं स्थित सहायक अभियंता (पवसं) कार्यालय द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे ‘बकाया राजस्व वसूली पखवाड़ा’ के तहत महाअभियान का संचालन कर विद्युत वितरण निगम की समस्त बकाया राशि वाले शहरी विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन 24 फरवरी मंगलवार को काटे जा चुके हैं। इनमें 1.05 करोड़ रुपये विद्युत उपभोक्ताओं की और नगर पालिका लाडनूं की पीएसएल की 1.60 करोड़ रुपये की राशि बकाया चल रही हैं। मंगलवार को बकाया राशि वाले लगभग 15 विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेद किये गये हैं तथा आगे भी बकाया राशि वाले विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेद किये जायेंगे।

सभी सरकारी विभागों को तीन दिनों में बकाया भुगतान की चेतावनी

निगम के अधिकारियों की अधिकृत सूचना के अनुसार लाडनूं के सभी सरकारी विभागों को बकाया राशि के नोटिस वितरण कर दिये गये हैं, जिसके तहत आगामी तीन दिवस के अन्दर अपनी बकाया राशि को निगम में जमा करवानी आवश्यक होगी। सभी सरकारी विभागों व विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि निगम के द्वारा अब 500/- रुपये से अधिक बकाया राशि वाले विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेद कर दिये जायेंगे, इसलिये शीघ्र ही अपने विद्युत बिलों की बकाया राशि को निगम कार्यालय में अविलम्ब जमा करवायें, अन्यथा विद्युत कनेक्शन विच्छेद से होने वाली परेशानी के लिये सरकारी विभाग तथा विद्युत उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now