लाडनूं में नगर पालिका की बैठक 16 को, बैठक को लेकर हुए विवाद से पार्षदों में असमंजस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में नगर पालिका की बैठक 16 को, बैठक को लेकर हुए विवाद से पार्षदों में असमंजस

लाडनूं। नगर पालिका मंडल की लम्बे समय के अन्तराल के बाद अब 16 मई को दोपहर 2 बजे विशेष बैठक बुलाई गई है, लेकिन इस बैठक को लेकर विवाद सामने आ रहा है। इसकी सूचना जारी की जा चुकी है, लेकिन उसमें कोई विषय नहीं रखा गया है, जिससे एक पक्ष ने उसे अवैध बताया है और एजेंडा नियमानुसार जारी नहीं किए जाने को गलत बताया है। इस बैठक सूचना में बैइक की अध्यक्षता किसके द्वारा की जाएगी, इसे भी स्पष्ट नहीं किया गया है, जबकि आमतौर पर परम्परा रही है कि पालिकाध्यक्ष का नाम बैठक की अध्यक्षता के लिए सूचना में अंकित किया जाता रहा है। अब इस बारे में पालिकाध्यक्ष स्वायत शासन विभाग को लिखा जा रहा है। इससे ईओ व पालिकाध्यक्ष के बीच चल रहे विवाद के कारण इस बैठक को लेकर संशय बढ गया है। गौरतलब है कि यहां नगर पालिका की वार्षिक बजट बैठक तक नहीं बुलाई गई और पालिकाध्यक्ष ने इसके लिए लिखित आदेश दिए, फिर भी कोई बैठक नहंी बुलाई गई थी। अब ईओ ने कतिपय पार्षदों के आग्रह के नाम पर मंडल की विशेष बैठक आहूत की है, परन्तु पालिकाध्यक्ष ने इस पर कुछ सवाल खड़े किए हैं। पालिकाध्यक्ष रावत खां ने इस बैठक को नियमविरूद्ध बताते हुए इस सम्बंध में ईओ को नोटिस देकर 5 प्रश्नों के जवाब मांगे, परन्तु ईओ द्वारा उनका कोई जवाब नहीं दिया गया। पालिकाध्यक्ष ने अब ईओ द्वारा बिन्दुवार जानकारी नहीं दिए जाने की स्थिति में राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने का लिखा है। बैठक के लिए जारी सूचना पर पालिकाध्यक्ष रावत खां ने ईओ को पत्र देकर 5 बिन्दुओं की जानकारी चाही गई थी। इनमें पालिकाध्यक्ष ने ईओ से पूछा था कि बैठक किन नियमों के तहत बुलाई गई, इसके लिए अध्यक्ष की अनुमति या अनुमोदन क्यों नहीं लिया गया, बैठक को बुलाने से पूर्व अध्यक्ष से चर्चा क्यों नहीं की गई, बैठक बुलाने के लिए राजस्थान नगर पालिका अधिनियम के अन्तर्गत बने नियमों का पालन किया गया या नहीं तथा बैठक बुलाए जाने की सूचना किन-किन पार्षदों को दी जा चुकी है, यह सब स्पष्ट करने को लिखा गया था। इस बारे मंें पालिकाध्यक्ष ने बताया कि अगर ईओ कोई जवाब नहीं देगा, तो उसके बारे में स्वायत शासन विभाग को अवगत करवाया जाएगा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now