अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व भाजपा द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित, करंट बालाजी मंदिर में किया गया कार्यक्रम, उपखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व भाजपा द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित,

करंट बालाजी मंदिर में किया गया कार्यक्रम, उपखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को

लाडनूं (kalamkala.in)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यहां करंट बालाजी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर योग दिवस मनाते हुए योगाभ्यास किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के योग एवं जीवन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रद्युम्न सिंह शेखावत ने प्रोटोकॉल के अनुसार सबको योगाभ्यास करवाया। उनका साथ आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रविन्द्र सिंह राठौड़ ने देते हुए निर्देशानुसार योग प्रस्तुति दी। इस अवसर पर योगाभ्यास करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में सह संयोजक राजकुमार चिंडालिया, संयोजक अंजना शर्मा, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष पार्षद रेणु कोचर, लूणकरण शर्मा, सुरेन्द्र जांगिड़, मोहन सिंह चौहान, बच्छराज प्रजापत, बाबूलाल प्रजापत, सुरेश खींची, दीपक जांगिड़, वीरेंद्र भाटी, हनुमान मल जांगिड़, सुशील पीपलवा, सुशील शर्मा दाधीच, नोरतनमल रैगर, मदन गोपाल नवहाल, नानूराम नायक, ललित सोनी, महेंद्र सेठी, दशरथ सिंह आदि उपस्थित रहे।

21 जून को होगा उपखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम

21 जून को उपखंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन इसी स्थान पर करंट बालाजी मंदिर परिसर में ही किया जाएगा। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यह कार्यक्रम 21 जून शनिवार को प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन इस विश्व योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के लिए योग’ पर आधारित रहेगा। यह उपखंड स्तरीय आयोजन उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार के निर्देशन में ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डा. विनय शर्मा व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामचन्द्र भाटी द्वारा करवाया जा रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर चुनें

Follow Us Now