जल की एक-एक बूंद का संरक्षण जरूरी- सुरेश रणवा, निम्बी जोधां में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जल की एक-एक बूंद का संरक्षण जरूरी- सुरेश रणवा,

निम्बी जोधां में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के तहत ग्राम पंचायत निंबीजोधां में कृषि विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सहायक कृषि अधिकारी सुरेश रणवा व कृषि पर्यवेक्षक अनीता यादव की उपस्थिति में किया गया। सहायक कृषि अधिकारी सुरेश रणवा ने ग्रामीणों को जल की एक-एक बूंद बचाने जल संरक्षण करने, पानी के अनावश्यक दुरुपयोग को बचाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के बारे में जानकारी दी, कृषकों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया गया एवं महत्ता बताई। कृषि पर्यवेक्षक अनीता यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। ‘हरियालो राजस्थान’ के अंतर्गत पौधारोपण की अग्रिम तैयारी की गई। डिग्गियों की साफ-सफाई, वर्षा जल संरक्षण के बारे में भी बताया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now