लाडनूं में महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढाने के लिए किया प्रेरित, मतदान-रंगोली सजाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,

महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढाने के लिए किया प्रेरित, मतदान-रंगोली सजाई

लाडनूं (kalamkala.in)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप गतिविधि के अंतर्गत एसडीएम लाडनूं श्रीमती ममता लहुआ के निर्देशन में पीएम श्री राजकीय केसर देवी बालिका विद्यालय लाडनूं में प्रधानाचार्य विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईएलसी प्रभारी शिव शंकर बोहरा ने कार्यक्रम में कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है। निर्वाचन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें अधिकतम मतदान के लिए जागरूक करना जरूरी है। मतदान प्रक्रिया में महिलाओं के मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए उन्हें जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने मतदान सम्बंधी रंगोली बनाकर महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में वार्ड की संतोष कंवर, शालिनी, गीता, पूनम आदि महिलाओं के साथ स्टॉफ महिला सदस्य पूनम चौधरी, रीना शर्मा, संतोष स्वामी, पूनम वर्मा, शशि शर्मा, भगवती, प्रेमलता, आरती ने भाग लिया। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के बीएलओ पवन मंडा, निलेश पारीक ने महिलाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की। अंत में संस्था प्रधान विजय सिंह चौहान ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। हमें पूरे मनोयोग के साथ मतदान में भाग लेकर स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण करना चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now