लाडनूं के रैगर समाज की श्मशान भूमि में प्रशासन से डीएमएफटी फंड से टीनशेड बनवाने की मांग, रैगर समाज के प्रतिनिधियों ने सौंपा एडीएम मोहनलाल खटनावलिया को ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के रैगर समाज की श्मशान भूमि में प्रशासन से डीएमएफटी फंड से टीनशेड बनवाने की मांग,

रैगर समाज के प्रतिनिधियों ने सौंपा एडीएम मोहनलाल खटनावलिया को ज्ञापन

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर के रैगर समाज श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार (दाह संस्कार) के लिए टीन शेड लगाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम का एक ज्ञापन एडीएम मोहनलाल खटनावलिया को सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि लाडनूं शहर स्थित रैगर समाज की श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार के लिए टीन शेड का अभाव है, जिसके कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में बहुत परेशानी होती है। अधिक बरसात की हालत में दाह संस्कार को बीच मे ही छोड़ना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों ने जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की ओर से डीएमएफटी फंड से रैगर समाज श्मशान भूमि लाडनूं में टीन शेड लगवाने की मांग की। एडीएम मोहनलाल खटनावलिया ने जल्द ही डीएमएफटी फंड से लाडनूं के रैगर समाज श्मशान भूमि में टीनशेड लगवाने के आश्वासन दिया है। इस ज्ञापन की प्रतियां भाजपा नेता करणीसिंह लाडनूं, उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, नगरपालिका ईओ अनिरुद्ध देव पांडेय को भी दी गई है। ज्ञापन पर पार्षद मंजू देवी रैगर एवं समाज के सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर किए। यह ज्ञापन देने वालों में पार्षद प्रतिनिधि गंगाराम रेगर, रामसिंह रेगर, शंकरराम तुनगरिया, चनणाराम मौर्य, नोरतनमल तुनगरिया, मांगीलाल फुलवारिया, पुसाराम तुनगरिया, शांतिलाल मुसलपुरिया, बीरबल फुलवारिया, गुमानाराम मौर्य, मदनलाल, भागीरथराम फुलवारिया, तिलोकचंद मौर्य, राजेन्द्र कुमार सबलानिया, ओमप्रकाश फुलवारिया, प्रकाशचन्द मौर्य, बाबूलाल जूनवाल, पुराराम मुसलपुरिया, सोहनलाल सबलानिया, भगवानाराम, चतराराम तुनगरिया, डालमचन्द, ओमप्रकाश सबलानिया, रामेश्वरलाल तुनगरिया, रामपाल फुलवारिया, हंसराज सबलानिया, आदि शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now