मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 30 सितंबर को, उपखंड की 165 प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह 30 सितंबर को, उपखंड की 165 प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय नूर फाउंडेशन के तत्वावधान में 30 सितम्बर को 8वीं पट्टी स्थित हाथी नोहरा में सुबह 10 बजे उपखंड स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में क्षेत्र की 165 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। अध्यक्ष डॉ. गुलाब नबी सिसोदिया ने बताया कि समारोह में लाडनूं के विधायक मुकेश भाकर, जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र सिंह खड़गावत, पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर, मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हिदायत खान धोलिया एवं सेवानिवृत आईएएस जाकिर हुसैन, पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं की हौसला अफजाई करेंगे। नूर फाउंडेशन के कार्यक्रम सह संयोजक अबू बकर बल्खी ने बताया कि समारोह में भामाशाह, समाजसेवी, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वाले व्यक्तियों, बोर्ड कक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मान से नवाजा जाएगा। इंसाफ खान ने बताया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करना है, ताकि वे आगे भी समाज एवं देश के विकास में अपना योगदान देते रहें। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा विभिन्न कमेटियों का गठन कर उनको अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों की छात्रवृत्ति ठगी के मामले में पुलिस ने बंगाल से दबोचा अन्तर्राज्यीय गैंग का मुख्य सरगना, इनामी बदमाश है गिरफ्तार इमरान अली उर्फ सरजू, राजस्थान में 28 मामले पुलिस के पास दर्ज, इस गैंग के लोग ठगी के लिए बनाते थे अंगुष्ठ क्लोन, लोगों के आधार कार्ड लेकर खरीदते सिम कार्ड व खोलते थे फर्जी बैंक खाते, आज भी चल रही है गैंग की कार्रगुजारियां, गिरोह सरगना के पास से मिले 4 मोबाईल फोन, बैक पास बुक, 7 एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान तथा 44 हजार नकद

शोरगुल व हंगामे के बीच हुई बैठक में छात्रावास प्रबंधन समिति ने इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर नए चुनाव का निर्णय, 31 जुलाई तक बनाए जाएंगे नए आजीवन सदस्य, पोकरराम स्मृति छात्रावास में प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए चार प्रस्ताव

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now