लाडनूं में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग, पुलिस ने कहा गश्त बढ़ाई जाएगी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग, पुलिस ने कहा गश्त बढ़ाई जाएगी

लाडनूं (अबू बकर बल्खी, पत्रकार)। थाना क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही चोरी की घटनाओं के चलते आमजन का आक्रोश बढ़ने लगा है। रविवार रात्रि माया नगरी में शंकरलाल नागा के घर चोरी की वारदात एवं चैन तोड़़ने के चक्कर में महिला को जान से मारने के प्रयास को लेकर समाज के लोगों ने पुलिस थाने पहुंचकर विरोध प्रकट किया। इसे लेकर शहर के व्यापारियों व गणमान्य लोगों ने पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस उप निरीक्षक प्रकाश चंद को सारी स्थिति व घटना के बारे में अवगत करवाते हुए क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, रात्रि पुलिस गश्त को मज़बूत करने व चोरियों का खुलासा करने की मांग की।

दो दिनों में चोरों पर सख्त कार्रवाई व गश्त होगी मजबूत

इस पर पुलिस अधिकारी प्रकाश चंद ने आगामी दो दिनों में चोरों पर कार्रवाई करने व सादा वर्दी में पुलिस की गश्त बढाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर व्यवसायी कैलाश घोड़ेला, बाबूलाल गेधर, राजकुमार, ओम नागा, मुकेश नाई, ओम बिश्नोई, राजेन्द्र कुमार चोटिया, गोविंद सिवोटा, सिद्धार्थ कलाल, मोहम्मद असलम, महालचन्द सोनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और अन्य विभाग मिल कर चलाएंगे 1 से 30 जून तक बालश्रम, बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) उन्मुलन हेतु विशेष अभियान “उमंग-VII” एसपी ज्ञानचंद यादव ने ली सभी विभागों व एनजीओ के साथ विशेष बैठक, पुलिस थानावार किया गया टीमों का गठन

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, पीड़िता के साथ आरोपी के वीडियो हुए थे वायरल, बाल कल्याण समिति ने दी पुलिस को सूचना, जसवंतगढ पुलिस ने पीड़िता व उसकी माता के इंकार के बावजूद जुटाए वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य

पुलिस ने पकड़ा चाइल्ड पोर्नोग्राफी के शौकीन को, आरोपी के मोबाइल में 1000 से अधिक वीडियो एवं सैकडों फोटो में से 400 वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं अश्लील सामग्री मिले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के अश्लील व्हाट्सअप ग्रुप में सदस्य करते थे साझा

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

शहर चुनें

Follow Us Now