लाडनूं के प्राचीन शांतिनाथ मंदिर में धम्मजागरण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के प्राचीन शांतिनाथ मंदिर में धम्मजागरण कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)।ओसवाल मित्र मंडल, लाडनूं के तत्वावधान में रविवार को सेवक चौक स्थित भगवान शांतिनाथ मंदिर में धम्मजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नमस्कार महामंत्र के साथ की गई। उसके बाद सदस्यों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें राजेंद्र खटेड, अजित बैद, राजेश बैंगानी, रणजीत बैद, इंद्राज मल कठोतिया, सागर मल कोठारी, सुशील बैगवानी, हीरालाल भूतोड़िया, हेमंत नाहर, धनपत बैगवानी, विनोद खटेड़, अनुराग कठोतिया, विकास बोथरा, मनीष बोथरा, प्रवीण बोथरा, प्रदीप कोठारी, आलोक कोठारी, सुनील पटवारी, संपत मोदी, प्रकाश गिड़िया, राजेश बौहरा, सुमित मोदी आदि सदस्यों की सहभागिता रही। इनके अलावा लाडनूं नगर के प्रबुद्धजनों पुरुष व महिला वर्ग की संख्या भी इस अवसर पर अच्छी रही। बच्चों ने भी इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now