राजस्थान पुलिस अपडेट- पुलिस इंस्पेक्टर से डिप्टी एसपी बने 48 अफसरों को डीजीपी ने दी नई जिम्मेदारी, एडिशनल एसपी बन चुके अफसर कर रहे इंतजार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजस्थान पुलिस अपडेट-

पुलिस इंस्पेक्टर से डिप्टी एसपी बने 48 अफसरों को डीजीपी ने दी नई जिम्मेदारी, एडिशनल एसपी बन चुके अफसर कर रहे इंतजार

जयपुर (kalamkala.in)। पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने 48 नव पदोन्नत पुलिस उप अधीक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है, जिन्हें नई जॉइनिंग के आदेश दिए गए हैं। इनमें से ज्यादातर अफसरों को साइबर अपराधों में बढ़ोतरी को देखते हुए पोस्टिंग दी हैं।

पुलिस इंस्पेक्टर से पदोन्नत होकर डिप्टी एसपी बने अफसरों को लंबे इंतजार के बाद नई जिम्मेदारी मिल गई है। पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू की ओर से शनिवार 7 जून को एक ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में नव पदोन्नत पुलिस उप अधीक्षकों को नए पद पर जॉइनिंग के आदेश दिए हैं। कुल 48 पुलिस अफसरों के नाम इस सूची में हैं जो कुछ महीनों पहले इंस्पेक्टर से पदोन्नत होकर पुलिस उप अधीक्षक बन चुके हैं। उधर उप पुलिस अधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बन चुके अफसर नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे हैं। फरवरी 2025 में दो दर्जन से ज्यादा डिप्टी एसपी पदोन्नत होकर एडिशनल एसपी बन चुके हैं लेकिन तबादला सूची नहीं आने से अभी तक वे पूराने पदों पर ही कार्यरत हैं।

12 पुलिस अफसरों को साइबर सेल में दी जिम्मेदारी

जिन अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। उनमें से ज्यादातर अफसरों को साइबर सेल में लगाया गया है। बीते कुछ वर्षों से साइबर अपराध में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अलग-अलग जिलों में पुलिस की साइबर सेल बनाई गई है। इन पदोन्नत अफसरों को साइबर सेल में नई जिम्मेदारी दी गई है। साइबर सेल में लगाए गए उप पुलिस अधीक्षकों में उदय सिंह चुड़ावत, लक्ष्मण सिंह चौधरी, विजय कुमार मीणा, ओमप्रकाश मीणा, सुगन सिंह, गिर्राज गर्ग, गोविंद सिंह राजपुरोहित, हरिशचंद सिंह, कमला पूनिया, मदन लाल जाट, किशोर सिंह और मनोज कुमार सोनी शामिल है।

एसीबी, एसओजी और अन्य पदों पर भी लगाए अफसर

इस ट्रांसफर लिस्ट में कुछ अफसरों को एसीबी में और कुछ को एसओजी में लगाया गया है। अन्य अफसरों को पुलिस मुख्यालय और अलग अलग जिलों में अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई है। एसीबी में लगाए गए पुलिस अफसरों में विजय सिंह, किशन सिंह चारण, सुरेश कुमार स्वामी और परमेश्वर लाल यादव शामिल हैं जबकि रोहित श्रीवास्तव, कमल नयन मोयल और जितेंद्र सिंह को एसओजी में लगाया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now