गांव की प्रतिभाओं को सेंटर लेवल तक भेजने की कर रहे हैं कोशिश- धनंजय सिंह, संतों के सान्निध्य में हुआ नोखा चांदावता में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गांव की प्रतिभाओं को सेंटर लेवल तक भेजने की कर रहे हैं कोशिश- धनंजय सिंह,

संतों के सान्निध्य में हुआ नोखा चांदावता में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ

मूण्डवा (रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर) खेलों से ऊर्जा मिलती है और शरीर तंदुरुस्त रहता है, आज के युग में खेल और योग बहुत जरूरी है हमें खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। ये विचार दाता गुलाब दास महाराज आश्रम के महंत संत रामप्रकाश महाराज ने व्यक्त करते हुए कहा कि खेलों से भाईचारा बढ़ता है। इस मौके पर नागौर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि हमें राज्य सरकार की ओर से कोई सहारा नहीं मिल रहा है, फिर भी हम प्रयासरत हैं और गांव की प्रतिभाओं को सेंटर लेवल तक भेजने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर संत महात्माओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

नरेंद्र सिंह, मनीष वैष्णव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग ले रही है। शुरुआती मुकाबलों में लाई और बुटाटी जीते।प्रतियोगिता का पहला मैच बुटाटी धाम और गजसिंहपुरा के बीच खेला गया, जिसमें बुटाटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 85 रन बनाए जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गजसिंहपुरा टीम 67 रन ही बना सकी और बुटाटी धाम ने यह मैच 17 रन से जीत लिया इस मैच में मैन ऑफ द मैच जीएसएम बुटाटी रहे।
दूसरा मैच लाई और हिलोड़ी के बीच में खेला गया, जिसमें हिलोडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाई की टीम ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया इस मैच में मैन ऑफ द मैच एसआर प्रजापत रहे।
इस मौके पर कुंवर धनंजय सिंह, गोटन एसएचओ गोपाल कृष्ण, मेड़ता के पूर्व प्रधान भंवरसिंह चांदावत, पूर्व सरपंच परसराम जांगिड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य गजेंद्रसिंह चांदावत, मनीराम ग्वाला, श्रवणराम बटेसर, एयरफोर्स वारंट ऑफिसर रणवीर सिंह, रामचंद्र बेंदा, रामप्रकाश रियाड़, गजेंद्र सेन, सुरेश ग्वाला, सुरेश रिटेलर रूण, फखरुद्दीन खोखर सहित आयोजन समिति के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

पंचायती राज संस्थाओं के पदों के लिए तय हुआ आरक्षण, कलेक्टर ने निकलवाई लॉटरी, सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर को एसडीएम के स्तर पर, लाडनूं पंचायत समिति प्रधान के लिए सामान्य श्रेणी तय

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लाडनूं पंचायत समिति में आयोजित ‘विकसित भारत जन सेवा शिविर’ में पहुंची, उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र लिए और नवनिर्मित मकानों की चाबी सौंपी

शहर चुनें

Follow Us Now