डीडवाना के एडीएम मोहनलाल खटनावलिया को एपीओ कर मुख्यालय जयपुर किया, कार्मिक विभाग के आदेश में बताया गया प्रशासनिक कारण, लेकिन लोगों में शिकायतों की चर्चा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना के एडीएम मोहनलाल खटनावलिया को एपीओ कर मुख्यालय जयपुर किया,

कार्मिक विभाग के आदेश में बताया गया प्रशासनिक कारण, लेकिन लोगों में शिकायतों की चर्चा

रामस्वरूप पंवार, पत्रकार। डीडवाना (kalamkala.in)। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने सोमवार को एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए डीडवाना-कुचामन के अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें आगामी पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखा गया है। इस आदेश में स्पष्ट रूप से ‘प्रशासनिक कारणों’ का उल्लेख किया गया है। लेकिन, बताया जा रहा है कि एडीएम के कामकाज और व्यवहार को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें हो रही थीं। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने यह अनुशासनात्मक कदम उठाया है। संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश के अनुसार, मोहनलाल खटनावलिया को अब अपनी उपस्थिति जयपुर स्थित कार्मिक विभाग में देनी होगी। जब तक नए पदस्थापन आदेश जारी नहीं होते, वे मुख्यालय में ही रिपोर्ट करेंगे। जिले में एडीएम स्तर के अधिकारी को अचानक एपीओ किए जाने से प्रशासनिक गलियारों में विभिन्न चर्चाएं तेज हैं और इस एपीओ करने के कदम को शिकायतों के आधार पर सरकार द्वारा लिया गया त्वरित निर्णय व कार्रवाई मानी जा रही है। इसको लेकर आमजन ही नहीं, अधिकारी वर्ग में भी विभिन्न चर्चाएं हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now