महावीर जयंती पर शोभायात्रा निकाली, विभिन्न झांकियों, जैन ध्वज, नगाड़ा-निशान के साथ समाज के प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महावीर जयंती पर शोभायात्रा निकाली, विभिन्न झांकियों, जैन ध्वज, नगाड़ा-निशान के साथ समाज के प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

लाडनूं (kalamkala.in)। अनेकांत सिद्धांत के प्रतिपादक वीर प्रभु भगवान महावीर की जन्म जयंती महोत्सव पर यहां प्रभात फेरी का आयोजन भव्य शोभायात्रा के रूप में किया गया। शोभायात्रा के संयोजक सूरत प्रवासी राजकुमार बैद रहे। यह शोभायात्रा वृद्ध सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी हाकम कीर्तिलता के मंगल पाठ से प्रारंभ हुई तथा जैन ध्वज, नगाड़ा-निशान व रोचक झांकियों की प्रस्तुति के साथ भगवान महावीर के जयकारों के साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर भ्रमण किया। यह प्रभात फेरी साधों के मूल ठिकाने से शुरू होकर दूगड़ों का बास, सब्जी मंडी, मोदियों का बास, पांचवी पट्टी, दूसरी पट्टी व पहली पट्टी से होते हुए वापस जैन विश्व भारती प्रज्ञा निलयम में पहुंची, जहां साध्वी प्रमुखाश्री विश्रुत विभा ने मंगल पाठ सुनाया। बाद में महाश्रमण विहार में आचार्य श्री महाश्रमण के मंगल पाठ के साथ इस रैली का समापन हुआ।

झांकियों ने बनाया महत्वपूर्ण घटनाओं को जीवंत

तेरापंथ महिला मंडल की कार्य समिति सदस्या राज कोचर ने शोभायात्रा की जानकारी देते हुए इसमें शामिल विभिन्न झांकियों की जानकारी दी। महिला मंडल, अणुव्रत समिति, ज्ञानशाला व कन्या मंडल द्वारा बनाई गई इन झांकियों में भगवान महावीर द्वारा चंदनबाला का उद्धार करने, चंडकौशिक सर्प और ग्वाला द्वारा उपसर्ग, भगवान महावीर का समवसरण, पंचशील के सिद्धांत आदि को दर्शाते हुए इन सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को झांकियों में जीवंत बनाया गया। शोभायात्रा के प्रारम्भ में उपमंत्री रेणु कोचर व अन्य बहनों ने मंगल गीत प्रस्तुत किया। शोभा यात्रा में जैन विश्वभारती मान्य विश्वाविद्यालय व विमल विद्या विहार के छात्र-छात्राएं व टीचर्स आदि ने शोभा बढ़ाई।

इन सबकी रही उपस्थिति

शोभायात्रा में आचार्यश्री महाश्रमण योगक्षेम वर्ष प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष प्रमोद बैद, महामंत्री निर्मल कोटेचा, तेरापंथी सभा के अध्यक्ष प्रकाश बैद, मंत्री राकेश कोचर, महिला मंडल की मंत्री लीना दूगड़, परामर्शक पुष्पा बैद, उपाध्यक्ष शोभा दूगड़, कोषाध्यक्ष सुमन बैद, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सुमित मोदी, ज्ञान शाला प्रशिक्षिका सपना भंसाली, कमल बैद, भागचंद बरड़िया, सुरेंद्र घोसल, अजीत चोरड़िया, तेजकरण बोथरा, महेंद्र बाफना, राजेंद्र खटेड़, मंजू बैद, सुमन गोलछा, प्रीति घोसल आदि प्रमुख लोग और सभी तेरापंथी सभा-संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यगण के साथ बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं के साथ समाज के अन्य लोग भी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नगरीय निकायों, जिला परिषद व पंचायत समितियों में वार्डों के वर्गवार आरक्षण व महिला आरक्षण की लॉटरी 17 अगस्त को, नगरीय निकायों के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी कलेक्ट्रेट में प्रात: 10.30 बजे और पंचायती राज संस्थाओं व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोपहर 3 बजे निकलेगी लॉटरी, सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को एसडीएम के यहां होगी लॉटरी

नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के अधिकतम योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों को चुनाव जिताएं- राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नवनीत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की राजस्थान पश्चिम की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, गीता सोलंकी महिला प्रदेशाध्यक्ष व पंकज सांखला युवा प्रदेशाध्यक्ष बने

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now