हर छात्र में होती है कोई न कोई प्रतिभा, सिर्फ उसे पहचानने और सही दिशा देने की जरूरत- गुलाब सिंह शेखावत, निम्बी जोधा की टैगोर वेदांत एकेडमी में कोचिंग टीम व अभिभावकों की विचार गोष्ठी का आयोजन, सुव्यवस्थाओं से सफल रही ‘टैलेंट स्कॉलरशिप परीक्षा’

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हर छात्र में होती है कोई न कोई प्रतिभा, सिर्फ उसे पहचानने और सही दिशा देने की जरूरत- गुलाब सिंह शेखावत,

निम्बी जोधा की टैगोर वेदांत एकेडमी में कोचिंग टीम व अभिभावकों की विचार गोष्ठी का आयोजन, सुव्यवस्थाओं से सफल रही ‘टैलेंट स्कॉलरशिप परीक्षा’

लाडनूं (kalamkala.in)। निम्बी जोधा में टैगोर वेदांत एकेडमी द्वारा आयोजित टैलेंट स्कॉलरशिप परीक्षा का माहौल खास और प्रेरणादायक शैक्षणिक रहा और इसने पूरे क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। यह एक परीक्षा के साथ ही एक प्रकार का ‘शिक्षा महाकुंभ’ साबित हुआ, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अपना पहला मजबूत कदम बढ़ाया। रविवार को सुबह से ही एकेडमी परिसर में विद्यार्थियों और अभिभावकों का सैलाब उमड़ पड़ा। स्कूल में दूर-दराज़ के गांवों, ढाणियों और कस्बों से छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक भी पूरे उत्साह, उम्मीद और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे। परिसर में अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मकता का ऐसा संगम देखने को मिला। परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित, पारदर्शी और अनुशासित ढंग से किया गया। प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा कक्षों तक हर स्तर पर की गई व्यवस्थाओं की सुनिश्चित सूक्ष्मता से सभी प्रभावित हुए। स्कूल के अलग-अलग कक्षों में शांत वातावरण, स्पष्ट दिशा-निर्देश, समय की सख्ती, हर स्तर पर अनुशासन और निगरानी की सुदृढ़ व्यवस्था से यह आयोजन उत्कृष्टता की मिसाल बन गया। एकेडमी निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने बताया कि हर छात्र के अंदर कोई न कोई प्रतिभा होती है, जरूरत सिर्फ उसे पहचानने और सही दिशा देने की होती है। यह परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हर विद्यार्थी की वास्तविक क्षमता को पहचानने और उसे उसकी मंजिल तक पहुंचाने का सशक्त प्रयास है। एकेडमी के केएसपी सर एवं विक्रम सर ने बताया कि हमारा प्रयास केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि हर विद्यार्थी को उसकी छिपी हुई क्षमता का एहसास कराना है, ताकि वह जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल कर सके। एकेडमी के मुकेश कुमार मंडा ने आए हुए अभिभावकों का अभिनंदन किया एवं कोचिंग टीम व अभिभावकों की सफल विचार गोष्ठी का आयोजन किया।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में शराब ठेकेदार की चल रही है 10 अवैध ब्रांचें, आबकारी विभाग ने एक पर छापा मारा, पर अभियुक्त हाथ नहीं आया, अस्पताल और मंदिर के पास चल रही है शराब की अवैध बिक्री, बिगड़ रहा है मौहल्ले का माहौल

यह क्या हो रहा है निर्वाचन विभाग और प्रशासन की नाक के नीचे- लाडनूं नगर पालिका चुनाव की निष्पक्षता पर खतरा मंडराया, मतदाताओं में गहरा रोष, दोषी बीएलओ को कड़ी सजा मिले, वार्ड की सीमाओं को लांघ कर 3–3 किमी और नामालूम लोगों को बना डाला वोटर, बीएलओ ने खोला फर्जी मतदान का रास्ता, जोड़ डाले 1100 से अधिक फर्जी वोटर

शहर चुनें

Follow Us Now